साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम तथा साइबर अपराध के पीड़ित को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मेहदावल की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा सतत एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड पीड़ित विकाश कुमार के खाते में  18417 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* आवेदक विकाश कुमार पुत्र जगदीश यादव निवासी सिक्टौर माफी थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर के साथ एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के मोबाइल फोन पर काल करके स्वयं पुलिस अधिकारी बताते हुए एक लिंक भेजकर आवेदक का फोन हैक कर आवेदक के खाते से 18417 रुपये की धनराशि अज्ञात खाते में स्थानांतरित कर दी गयी । घटना की जानकारी होने पर तत्काल NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी । शिकायत प्राप्त होने के उपरान्त साइबर हेल्प डेस्क टीम थाना मेहदावल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर फ्रॉड की धनराशि 18417 रुपये को होल्ड/फ्रीज कराया गया । प्रकरण में आवश्यक बैंकिंग कार्यवाही एवं पत्राचार पूर्ण कराते हुए उक्त संपूर्ण 18417 रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में वापस करा दी गयी ।

*पीड़ित द्वारा थाना मेहदावल की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा की गई त्वरित, प्रभावी एवं सराहनीय कार्रवाई के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।* जनहित में अपीलः -* जनमानस से अपील है कि किसी भी अनजान फोन कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी ऑफर अथवा किसी व्यक्ति द्वारा परिचित बनकर धनराशि की मांग किए जाने पर बिना सत्यापन के कोई भी वित्तीय लेन-देन न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी अथवा साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा Cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर धनराशि को सुरक्षित रखने एवं वापस कराने का प्रयास किया जा सके ।

रंजिश में दबंगों ने पति-पत्नी व बेटी को पीटा, मुकदमा‌ दर्ज ये खबर भी पढ़े : रंजिश में दबंगों ने पति-पत्नी व बेटी को पीटा, मुकदमा‌ दर्ज

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए...
उत्तर प्रदेश 
 से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

मोहाली भूमि आवंटन में गड़बड़ी मामले में ईडी ने मारा कई शहरो में छापा

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोहाली में भूमि आवंटन और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली, मोहाली,...
राष्ट्रीय 
मोहाली भूमि आवंटन में गड़बड़ी मामले में ईडी ने मारा कई शहरो में छापा

एशियाई खेल: बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 3-0 से दी मात

भारत ने मंगलवार को मेजबान जापान को क्वार्टर फाइनल में 3-0 से हराकर एशियाई खेलों की पुरुष टीम बैडमिंटन स्पर्धा...
खेल 
एशियाई खेल: बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 3-0 से दी मात

आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

बस्ती - भारतीय ज्ञान परंपरा में आयुर्वेद का विशेष स्थान है। यह केवल रोगों के उपचार की चिकित्सा पद्धति नहीं,...
उत्तर प्रदेश 
आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

उत्तर प्रदेश

से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए...
उत्तर प्रदेश 
 से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

बस्ती - भारतीय ज्ञान परंपरा में आयुर्वेद का विशेष स्थान है। यह केवल रोगों के उपचार की चिकित्सा पद्धति नहीं,...
उत्तर प्रदेश 
आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर अभियान के तहत साइबर अपराधों की...
उत्तर प्रदेश 
साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस