पिस्टल से फायरिंग कर जान से मारने का आरोप, कोतवाली में दी तहरीर
संत कबीर नगर, खलीलाबाद। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के सिंघोरवा दीगर गांव निवासी जितेन्द्र कुमार पुत्र रामलौट ने पुलिस को तहरीर देकर पिस्टल से फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है।
तहरीर के अनुसार जितेन्द्र कुमार ने बताया कि मेरा लड़का हरिओम अपने मित्र रमन पुत्र ध्रुवचंद निवासी रजापुर सरैया के साथ सोमवार सुबह करीब 7:20 बजे कांटे चौकी से 200 मीटर स्थित कोचिंग से बाहर निकलकर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान प्रियाशु दूबे पुत्र दिनेश कुमार, घोरखल गैस गोदाम खलीलाबाद, डब्लू यादव पुत्र अज्ञात निवासी मोहद्दीपुर, सोनू पुत्र परमात्मा प्रसाद, नेदुला खलीलाबाद तथा दो अज्ञात युवक उनके पास आए।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके मित्र रमन के साथ मारपीट करते हुए जातिसूचक गाली-गलौज की। इसके बाद जान से मारने की नीयत से पिस्टल से दो बार फायरिंग की गई। तहरीर में बताया गया है कि गोली रमन के सिर को छूते हुए निकल गई। घटना के बाद पीड़ित के पिता ने खुद को भयभीत बताते हुए भविष्य में किसी अनहोनी की आशंका जताई है।
पीड़ित युवक के पिता जितेन्द्र ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
