विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन के प्रति किया गया जागरूक

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में खलीलाबाद पब्लिक स्कूल खलीलाबाद संतकबीरनगर में सड़क सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सड़क पर सुरक्षित आवागमन, यातायात नियमों के पालन तथा स्वयं के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाना रहा । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एआरटीओ  प्रियवंदा सिंह* एवं विशिष्ट अतिथि ट्रैफिक इंस्पेक्टर  परमहंस* उपस्थित रहे । विद्यालय के प्रबंधक  विवेक खन्ना एवं प्रधानाचार्या  अनुराधा खन्ना द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया । कार्यक्रम के दौरान एआरटीओ  प्रियवंदा सिंह द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं एवं दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है । विद्यार्थियों को सड़क पार करते समय सावधानी बरतने, निर्धारित स्थान से सड़क पार करने तथा सड़क पर चलते समय यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया । ट्रैफिक इंस्पेक्टर  परमहंस द्वारा विद्यार्थियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नशे की स्थिति में वाहन न चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ अपने अभिभावकों एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें । कार्यक्रम में सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सावधानी, अनुशासन एवं जिम्मेदार नागरिक व्यवहार को महत्वपूर्ण बताया गया। छात्र-छात्राओं को दोपहिया वाहन पर यात्रा करते समय हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन में यात्रा करते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया । इस अवसर पर विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को यह समझाया गया कि सड़क पर प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है तथा यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है । विद्यालय प्रबंधन द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के लिए अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने एवं अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

देश से मादक पदार्थों के कारोबार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य: अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि भारत ने 31 दिसंबर 2029 तक...
राष्ट्रीय 
देश से मादक पदार्थों के कारोबार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य: अमित शाह

विश्व गैंडा दिवस पर मोदी ने ‘प्रोजेक्ट राइनो’ शुरू करने की घोषणा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विश्व गैंडा दिवस के अवसर पर एक सींग वाले गैंडे के संरक्षण...
राष्ट्रीय 
विश्व गैंडा दिवस पर मोदी ने ‘प्रोजेक्ट राइनो’ शुरू करने की घोषणा

मप्र में 25 सितंबर से शुरू होगी सुगम बस सेवा, गडकरी देगे हरी झंडी

मप्र में 25 सितंबर से शुरू होगी सुगम बस परिवहन सेवा, केन्द्रीय मंत्री गडकरी 350 बसों को दिखाएंगे हरी झंडी...
मध्य प्रदेश 
मप्र में 25 सितंबर से शुरू होगी सुगम बस सेवा, गडकरी देगे हरी झंडी

'18% आबादी, लेकिन पानी सिर्फ 4%' जल सुरक्षा पर उपराष्ट्रपति ने दिया संदेश

कहा- जल सुरक्षा से होगी जन व राष्ट्र सुरक्षा नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को यहां 9वें भारत...
राष्ट्रीय 
'18% आबादी, लेकिन पानी सिर्फ 4%' जल सुरक्षा पर उपराष्ट्रपति ने दिया संदेश

उत्तर प्रदेश

जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए...
उत्तर प्रदेश 
जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार

आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

बस्ती - भारतीय ज्ञान परंपरा में आयुर्वेद का विशेष स्थान है। यह केवल रोगों के उपचार की चिकित्सा पद्धति नहीं,...
उत्तर प्रदेश 
आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा