विश्व गैंडा दिवस पर मोदी ने ‘प्रोजेक्ट राइनो’ शुरू करने की घोषणा

प्रधानमंत्री बोले- दुनिया में गैंडों की सबसे बड़ी आबादी असम में

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विश्व गैंडा दिवस के अवसर पर एक सींग वाले गैंडे के संरक्षण में जुटे लोगों की सराहना की और कहा कि देश में प्रजाति संरक्षण को आगे बढ़ाने के लिए ‘प्रोजेक्ट राइनो’ शुरू किया गया है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इस पहल के तहत गैंडा बहुल राज्यों को गैंडों के संरक्षण, आवास प्रबंधन, आनुवंशिक सुधार और आबादी की गतिशीलता को समझने के लिए वित्तीय एवं तकनीकी सहायता दी जाएगी।

फसल बीमा योजना में 32 लाख किसान जुड़े, पंजीकरण 30 सितंबर तक ये खबर भी पढ़े : फसल बीमा योजना में 32 लाख किसान जुड़े, पंजीकरण 30 सितंबर तक

मोदी ने कहा कि दुनिया के गैंडों की आबादी का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा अब असम में है। उन्होंने गैंडों के अवैध शिकार को रोकने के लिए काजीरंगा के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में गैंडे या तो वापस लौटे हैं या अच्छी तरह संरक्षित हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के दुधवा में गैंडों को फिर से बसाने की सफलता इतिहास रच रही है।

मोदी ने कहा कि ये प्रयास संबंधित राज्यों में पशु संरक्षण और सक्रिय वन्यजीव प्रबंधन के प्रति लोगों की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक पोस्ट में कहा, “विश्व गैंडा दिवस पर हम शानदार एक सींग वाले गैंडे का उत्सव मनाते हैं और इसके संरक्षण में अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे सभी लोगों की सराहना करते हैं।”

उन्होंने कहा कि असम में अब दुनिया के करीब 80 प्रतिशत गैंडे हैं और काजीरंगा में गैंडों के अवैध शिकार को समाप्त करने के प्रयासों की व्यापक सराहना हुई है। प्रधानमंत्री ने पोस्ट में कहा कि देश में प्रजाति संरक्षण को आगे बढ़ाने के लिए ‘प्रोजेक्ट राइनो’ शुरू किया गया है, जिसके तहत गैंडा बहुल राज्यों को संरक्षण, आवास प्रबंधन, आनुवंशिक सुधार और आबादी की गतिशीलता को समझने के लिए वित्तीय तथा तकनीकी सहायता दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने विश्व गैंडा दिवस के अवसर पर गैंडों के संरक्षण से जुड़े कई चित्र भी साझा किए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गुजरात में राजमार्ग और सिंचाई परियोजनाओं को मिलेगी विकास की रफ्तार

नई दिल्ली। गुजरात में राष्ट्रीय राजमार्ग, नहर और पाइपलाइन परियोजनाओं के लिए मंजूरी प्रक्रिया को आसान और समयबद्ध बनाने के...
राष्ट्रीय 
गुजरात में राजमार्ग और सिंचाई परियोजनाओं को मिलेगी विकास की रफ्तार

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुए अभिनेता अनंत नाग

भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए अभिनेता अनंत नाग को दादा साहब फाल्के पुरस्कार नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता अनंत...
राष्ट्रीय 
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुए अभिनेता अनंत नाग

गणेश पूजन महोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
गणेश पूजन महोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

देश से मादक पदार्थों के कारोबार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य: अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि भारत ने 31 दिसंबर 2029 तक...
राष्ट्रीय 
देश से मादक पदार्थों के कारोबार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य: अमित शाह

उत्तर प्रदेश

गणेश पूजन महोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
गणेश पूजन महोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए...
उत्तर प्रदेश 
जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार