गुजरात में राजमार्ग और सिंचाई परियोजनाओं को मिलेगी विकास की रफ्तार

एनएचएआई और एसएसएनएनएल के बीच हुआ समझौता

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। गुजरात में राष्ट्रीय राजमार्ग, नहर और पाइपलाइन परियोजनाओं के लिए मंजूरी प्रक्रिया को आसान और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड (एसएसएनएनएल) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इससे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, यह समझौता गांधीनगर में एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी और एसएसएनएनएल के मुख्य अभियंता के बीच हुआ। समझौते का उद्देश्य दोनों संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, मंजूरी की प्रक्रिया को तेज करना और राष्ट्रीय राजमार्ग तथा सिंचाई परियोजनाओं के कार्यान्वयन को सुगम बनाना है।

'राष्ट्रीय रोजगार मेला' के तहत अब तक 12.75 लाख नियुक्ति पत्र जारी: सरकार ये खबर भी पढ़े : 'राष्ट्रीय रोजगार मेला' के तहत अब तक 12.75 लाख नियुक्ति पत्र जारी: सरकार

एमओयू की प्रमुख विशेषता यह है कि इसके दायरे में आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग, नहर और पाइपलाइन क्रॉसिंग से संबंधित विभिन्न शुल्क, प्रभार और अन्य देयों को दोनों संस्थाएं एक-दूसरे के लिए माफ करेंगी। इससे परियोजनाओं की लागत कम होगी और प्रक्रियागत बाधाएं भी घटेंगी।

समझौते में परियोजनाओं से जुड़ी सूचनाओं के समय पर आदान-प्रदान, मानकीकृत इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं को अपनाने तथा क्रॉसिंग संरचनाओं के निर्माण और रखरखाव की जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से तय करने का प्रावधान भी किया गया है। इससे परियोजनाओं की योजना और क्रियान्वयन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।

मंत्रालय के अनुसार, यह समझौता गुजरात में समेकित बुनियादी ढांचा विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग और सिंचाई परियोजनाओं के कार्यान्वयन की गति बढ़ेगी, समय की बचत होगी और परियोजनाओं पर आने वाला कुल वित्तीय बोझ भी कम होगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

व्यक्तिगत स्वतंत्रता व सामाजिक उत्तरदायित्व विषय पर चर्चा

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित सेमेस्टर परीक्षा में दर्शनशास्त्र विषय में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले 2025-26...
उत्तर प्रदेश 
व्यक्तिगत स्वतंत्रता व सामाजिक उत्तरदायित्व विषय पर चर्चा

लोहिया संस्थान: बच्चों में दुर्घटनाओं की रोकथाम व प्राथमिक उपचार चर्चा

लखनऊ । लोहिया संस्थान की ओपीडी में आने वाले बच्चों के अभिभावकों को बच्चों में दुर्घटनाओं की रोकथाम और प्राथमिक...
उत्तर प्रदेश 
लोहिया संस्थान: बच्चों में दुर्घटनाओं की रोकथाम व प्राथमिक उपचार चर्चा

बीस बच्चों को शिक्षा व भोजन निशुल्क कराने का लिया संकल्प

लखनऊ । ऑस्कर योग साईं कृपा सेवा संस्थान के तत्वाधान में चल रहे गणेश महोत्सव स्थानीय ही नहीं व्यापार मंडल...
उत्तर प्रदेश 
बीस बच्चों को शिक्षा व भोजन निशुल्क कराने का लिया संकल्प

आज मनाया जाएगा 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

— आयुष की डिजिटल सेवाओं के लिए शुरू होगा पोर्टल
उत्तर प्रदेश 
आज मनाया जाएगा 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

आयुष्मान कार्ड और स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा

   बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य...