व्यक्तिगत स्वतंत्रता व सामाजिक उत्तरदायित्व विषय पर चर्चा
— नौ छात्राओं को किया गया सम्मानित
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित सेमेस्टर परीक्षा में दर्शनशास्त्र विषय में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले 2025-26 में एनसीसी की क्लास में शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए 14 कैडेटों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मंगलवार को नवयुग कन्या महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग व एनसीसी विंग के संयुक्त तत्वावधान में महेंद्र कौर सोढ़ी स्मृति परिचर्चा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें व्यक्तिगत स्वतंत्रता और सामाजिक उत्तरदायित्व विषय पर परिचर्चा एवं महाविद्यालय की उन नौ छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रोफेसर राकेश चंद्रा, पूर्व विभागाध्यक्ष, दर्शनशास्त्र लखनऊ विश्वविद्यालय और मुख्य अतिथि कर्नल डॉ. दिनेश कुमार पाठक ने कहा युवाओं को विशेष रूप से अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना चाहिए, अनुशासन एक बेहतर जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। व्यक्तिगत स्वतंत्रता और सामाजिक उत्तरदायित्व केवल समकालीन समाज का विषय नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन के एक मूलभूत दार्शनिक प्रश्न से जुड़ा हुआ है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
