बेखौफ चोरों ने चलती लाइन से उतारे तार, ट्रांसफॉर्मर के पार्ट्स चुराए

काटकर ट्राॅसफार्मर तोड़कर कीमती पार्ट्स उड़ाये 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहनलालगंज,लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के नेवलखेड़ा में बेखौफ चोरों ने चलती लाइन में 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर के लाखों रुपए के कीमती पार्टस चोरी कर भाग निकले। घटना से आधे गांव की बिजली गुल हो गई। काफी देर तक सप्लाई ठप रहने की सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों मौके पर पहुंचे तो मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। जेई ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। 

मोहनलालगंज के नेवलखेड़ा में सोमवार की आधी रात के बाद बेखौफ चोरों ने आबादी के बीच रखे 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर के तांबे के कीमती पार्टस और तेल निकालकर भाग निकले। 

व्यापार मण्डल ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापनः यूपीआई पर एमडीआर शुल्क वापस लेने की मांग ये खबर भी पढ़े : व्यापार मण्डल ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापनः यूपीआई पर एमडीआर शुल्क वापस लेने की मांग

जबकि बचा हुआ तेल ट्रांसफॉर्मर का बॉक्स गिराकर मौके पर बिखेर दिया। रात से बिजली नहीं आने की सूचना पर पुराने सबस्टेशन से विद्युत कर्मी गांव पहुंचे तब जाकर ट्रांसफॉर्मर के पार्ट्स चोरी का पता चल सका। जूनियर इंजीनियर (जे. ई.) विजय कुमार शर्मा ने बताया ट्रांसफॉर्मर से लगभग 100 उपभोक्ताओं की सप्लाई चल रही थी। दूसरा ट्रांसफॉर्मर बदलकर सप्लाई चालू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

विदेशी यात्रा पूरी कर परमार्थ निकेतन लौटीं साध्वी भगवती सरस्वती

संन्यासी जीवन परन्तु अद्भुत वैश्विक योगदान* ऋषिकेश l अपनी विदेश यात्रा के पश्चात, अंतर्राष्ट्रीय महासचिव, जीवा एवं प्रखर आध्यात्मिक वक्ता...
उत्तराखंड 
विदेशी यात्रा पूरी कर परमार्थ निकेतन लौटीं साध्वी भगवती सरस्वती

UP ट्रेड शो: देश-विदेश के निवेशक और खरीदार आएगें आमने-सामने

लखनऊ। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की भागीदारी के माध्यम से प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 