भाजपा ने नशे के मुद्दे पर पंजाब की आआपा सरकार पर उठाए सवाल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नशे के मुद्दे पर पंजाब की आम आदमी पार्टी (आआपा) सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में स्थिति ऐसी हो गयी है कि नशे के कारोबार को लेकर शिकायत करने वाले व्यक्ति पर ही कार्रवाई हो जा रही है। भाजपा ने कहा कि प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए पार्टी लगातार आवाज उठा रही है और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान जग्गी सिंह का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उन्होंने पंजाब में नशे के कारोबार को लेकर शिकायत की थी। भाटिया ने सवाल किया कि नशे के कारोबार की शिकायत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ ही कार्रवाई क्यों की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय जग्गी सिंह के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और मारपीट की गई।

TMC का नाम व चुनाव चिन्ह फ्रीज करने वाले मामले की सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट ये खबर भी पढ़े : TMC का नाम व चुनाव चिन्ह फ्रीज करने वाले मामले की सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट

भाटिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का काम कानून-व्यवस्था बनाए रखना और शिकायत लेकर आने वाले व्यक्ति को न्याय दिलाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को ही कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है, जबकि मादक पदार्थ के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।

भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब का युवा रोजगार के अवसर चाहता है और उनकी पार्टी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पंजाब को मादक पदार्थ से मुक्त कराना है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान