मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनाअंतर्गत 201 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार के कुशल दिशा-निर्देशन में *मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत* समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी हेतु मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद मुख्यालय स्थित ओम रिजॉर्ट एंड मैरिज लॉन सियरा सांथा, धनघटा रोड, संत कबीर नगर के परिसर में 201 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार सकुशल सम्पन्न कराया गया।
आज संपन्न हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत जनपद के धनघटा तहसील क्षेत्र के कुल 201 जोड़ों (जिसमें 01 जोडा अल्पसंख्यक वर्ग का भी सम्मिलित रहा) का विवाह धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ।
सामूहिक वैवाहिक समारोह के मुख्य अतिथि विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त किया तथा नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद एवं उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरुरतमंदों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिये निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे गरीब परिवारों के लड़के-लड़कियों की शादी करवाना है जो शादी का खर्च स्वंय नही उठा सकते। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश के चौमुखी विकास की सराहना करते हुए कहा कि हमारा देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है और नागरिकों को समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलियों के माध्यम से सीधा लाभार्थी तक पहॅच रहा है।
इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित सभी सम्मानित अतिथियों ने नवदम्पत्तियों को अशीर्वाद देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम समारोह में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम में आये हुए सभी आगन्तुकगणों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी वर पक्ष, वधू पक्ष एवं उनके संबंधियों का हार्दिक स्वागत करते हुए विवाह सूत्र में बधने वाले सभी नवयुगलों को उनके सफल वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
