थाना बखिरा पुलिस द्वारा अपहरण की घटना का सफल अनावरण

अपहृत व्यक्ति को 12 घण्टे के भीतर सकुशल बरामद कर 04 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल  सर्वदवन सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 21.09.2026 को अपहृत व्यक्ति विशाल कुमार पुत्र जेठू प्रसाद ग्राम संतोषपुर थाना बखिरा जनपद संतकबीर नगर को सकुशल बरामद किया गया तथा घटना में संलिप्त 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त अर्टिगा मारुति कार संख्या UP51BR0671, 42,620 रु0 नकद तथा 05 मोबाइल फोन, अर्टीगा कार की तलाशी से अपहृत विशाल कुमार के हस्ताक्षर शुदा व फोटो युक्त शपथ पत्र, आवेदन पत्र व आधार कार्ड कुल 15 अदद बरामद  किये गये ।
*वादी ओमप्रकाश कुमार पुत्र  जेठू प्रसाद ग्राम संतोषपुर थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना बखिरा पर तहरीर दिया गया कि दिनांक 20.09.2026 की सुबह लगभग 10.30 बजे हमारे भाई विशाल के मोबाइल नम्बर पर विश्वकेतु यादव पुत्र स्व० दुधनाथ यादव निवासी कदमा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर द्वारा फोन करके बुलाया गया तथा बताया गया कि सांसद  के घर चलना है । वहा पर अशोक यादव पुत्र स्व० रामरुप यादव निवासी परसोहिया थाना बखिरा, धर्मेन्द्र यादव पुत्र झगरु यादव ग्राम बभनी थाना बखिरा जो सांसद  के PA है तथा जितेन्द्र यादव पुत्र स्व० बंश बहादुर यादव निवासी हरिबंशपुर थाना कप्तानगंज जिला बस्ती भी मिलेंगे । दोपहर लगभग 12 बजे जब मेरा भाई घर नही आया तो अपने भाई के मोबाईल नंबर पर फोन मिलाया तो मेरा भाई बोला कि उन लोग के साथ हूँ । मेरा भाई अभी 20.00 बजे तक घर नही पहुचा है । मुझे डर है कि मेरे भाई के साथ उपरोक्त लोगो द्वारा हत्या या कोई भी घटना कारित की जा सकती है* ।  
*प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अपहृत की बरामदगी हेतु टीमों का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा आज दिनांक 21.09.2026 को रात्रि समय करीब 2.30 बजे  मुखबिर की सूचना एवं सर्विलांस के आधार पर काँटे के पास से खलीलाबाद से बस्ती की तरफ जाती अर्टिगा कार UP51BR0671 को रोका गया, जिसमें से थाना बखिरा पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अपहृत  विशाल कुमार पुत्र जेठू प्रसाद को बरामद किया गया तथा मौके से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया व उनके पास से 42,620 रु0 नकद तथा 05 मोबाइल फोन, अर्टीगा कार की तलाशी से अपहृत विशाल कुमार के हस्ताक्षर शुदा व फोटो युक्त शपथ पत्र, आवेदन पत्र व आधार कार्ड कुल 15 अदद बरामद किया गया* ।
 
*बयान अभियुक्त*
विश्वकेतु यादव पुत्र स्व० दुधनाथ यादव निवासी कदमा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर पूछताछ पर बता रहा है कि विशाल कुमार द्वारा गणेश प्रतिमा विसर्जन मे बवाल होने के कारण मुझे तथा सांसद  लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू को एससी०/एसटी के मुकदमे में नामजद कर दिया था । जिसके लिए मैं व मेरे 03 साथी अशोक यादव, धर्मेन्द्र यादव, जितेन्द्र यादव मिलकर विशाल को सांसद  के यहां ले गये । वही पर उनके सामने नोटरी पर हस्ताक्षर बनवाये । नोटरी पर हस्ताक्षर बनवाने के बाद विशाल को मैं व मेरे तीनो साथी अयोध्या में ले जाकर उसकी हत्या कर फेकने ले जा रहे थे । परन्तु पुलिस द्वारा रास्ते मे ही हम लोगो को पकड़ लिया गया । 
 
*नोट- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है ।*

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान