जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार
घटनास्थल से 02 अदद खोखा कारतूस बरामद
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय* व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे* के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा सम्बन्धित अभियुक्त नाम पता नंदकिशोर उर्फ सोनू शर्मा पुत्र परमात्मा प्रसाद निवासी थवईपार,थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण—* दिनाँक 21.09.2026 को अपूर्वा इण्टर कॉलेज, उमिला के पास दो युवकों पर फायरिंग किए जाने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । घटनास्थल से 02 अदद खोखा कारतूस 32 बोर बरामद हुए, जिनके पेंदे पर 7.65 KF अंकित है । फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए बरामद खोखा कारतूसों को नियमानुसार कब्जे में लेकर सील सर्वमोहर किया गया । घटना के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया था, जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त—* नंदकिशोर उर्फ सोनू शर्मा पुत्र परमात्मा प्रसाद निवासी थवईपार, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर, हाल पता कालीपुरम नेदुला वार्ड नं0-08 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
*पूछताछ विवरण—* पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह अपने साथी के सम्पर्क में था जिसके द्वारा फोन कर दो व्यक्तियों को रास्ते में रोककर मारने की बात कही । इसके बाद वह अपने अन्य साथियों के साथ अपूर्वा इण्टर कॉलेज उमिला के पास पहुँचा । अभियुक्त के कथनानुसार वहाँ दो युवक मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए । उन्हें रोकने के बाद मारपीट की गई तथा उसके साथी द्वारा उसके पास मौजूद पिस्टल से दोनों युवकों पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया । फायरिंग के बाद मौके पर लोगों के एकत्र होने पर उसके अन्य साथी पिस्टल लेकर मौके से भाग गए, जबकि उक्त अभियुक्त भागने के दौरान गिर जाने के कारण स्थानीय लोगों द्वारा उसे पकड़ लिया गया । पिस्टल के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त पिस्टल मेरा दोस्त अपने साथ लेकर आया था ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
