मोहाली भूमि आवंटन में गड़बड़ी मामले में ईडी ने मारा कई शहरो में छापा

दिल्ली, मोहाली, चंडीगढ़ समेत 26 ठिकानों पर मारा छापा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोहाली में भूमि आवंटन और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली, मोहाली, चंडीगढ़, पंचकूला और लुधियाना में 26 ठिकानों पर तलाशी और सर्वेक्षण की कार्रवाई शुरू की है। कार्रवाई में रियल एस्टेट कंपनियों के प्रवर्तक, निदेशक और उनसे जुड़े लोग शामिल हैं।

ईडी के अनुसार, धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत तिरुपति इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, रेमीगेट बिल्ड एस्टेट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, एमबी इंफ्राबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड, मेरा बाबा रियल्टी एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड और मेरा बाबा इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े लोगों के परिसरों पर छापेमारी की जा रही है।

  चेन्नई में गणेश विसर्जन को लेकर खास इंतजाम, 16,500 पुलिसकर्मी किए गए तैनात ये खबर भी पढ़े :  चेन्नई में गणेश विसर्जन को लेकर खास इंतजाम, 16,500 पुलिसकर्मी किए गए तैनात

साथ ही ग्रेटर मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण (जीएमएडीए) और पंजाब सरकार के आवास एवं शहरी विकास विभाग के कार्यालयों में भी सर्वेक्षण किया जा रहा है। जांच एजेंसी आरोपित कंपनियों और जीएमएडीए के बीच हुए लेन-देन से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है।

जांच में सामने आया है कि तिरुपति इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रवर्तकों का नियंत्रण रेमीगेट बिल्ड एस्टेट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड और एमबी इंफ्राबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड पर भी है। इन कंपनियों ने मोहाली में जीएमएडीए की दो महत्वपूर्ण नीलामी साइटें हासिल की थीं और बाद में प्राधिकरण को देय राशि में कथित तौर पर बड़ी राहत प्राप्त की।

ईडी को संदेह है कि इस पूरी प्रक्रिया से संबंधित कंपनियों को 100 करोड़ रुपये से अधिक का अनुचित लाभ पहुंचा, जबकि सरकारी राजस्व को समान स्तर का नुकसान हुआ।

जांच एजेंसी टीला कंसल्टेंट्स एंड कॉन्ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक परामर्श कंपनी की भी जांच कर रही है। यह कंपनी जीएमएडीए के विभिन्न परामर्श कार्यों से जुड़ी रही है और ईडी को आशंका है कि उसने कथित घोटाले में मध्यस्थ की भूमिका निभाई हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि तिरुपति इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड पहले से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी की जांच के दायरे में है। कंपनी पर नई दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित रेडिसन ब्लू होटल परियोजना से जुड़े लगभग 290 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में भी आरोप हैं। ईडी ने कहा कि तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

देश से मादक पदार्थों के कारोबार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य: अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि भारत ने 31 दिसंबर 2029 तक...
राष्ट्रीय 
देश से मादक पदार्थों के कारोबार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य: अमित शाह

विश्व गैंडा दिवस पर मोदी ने ‘प्रोजेक्ट राइनो’ शुरू करने की घोषणा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विश्व गैंडा दिवस के अवसर पर एक सींग वाले गैंडे के संरक्षण...
राष्ट्रीय 
विश्व गैंडा दिवस पर मोदी ने ‘प्रोजेक्ट राइनो’ शुरू करने की घोषणा

मप्र में 25 सितंबर से शुरू होगी सुगम बस सेवा, गडकरी देगे हरी झंडी

मप्र में 25 सितंबर से शुरू होगी सुगम बस परिवहन सेवा, केन्द्रीय मंत्री गडकरी 350 बसों को दिखाएंगे हरी झंडी...
मध्य प्रदेश 
मप्र में 25 सितंबर से शुरू होगी सुगम बस सेवा, गडकरी देगे हरी झंडी

'18% आबादी, लेकिन पानी सिर्फ 4%' जल सुरक्षा पर उपराष्ट्रपति ने दिया संदेश

कहा- जल सुरक्षा से होगी जन व राष्ट्र सुरक्षा नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को यहां 9वें भारत...
राष्ट्रीय 
'18% आबादी, लेकिन पानी सिर्फ 4%' जल सुरक्षा पर उपराष्ट्रपति ने दिया संदेश

उत्तर प्रदेश

जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए...
उत्तर प्रदेश 
जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार

आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

बस्ती - भारतीय ज्ञान परंपरा में आयुर्वेद का विशेष स्थान है। यह केवल रोगों के उपचार की चिकित्सा पद्धति नहीं,...
उत्तर प्रदेश 
आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा