कल अमित शाह करेंगे एएनटीएफ प्रमुखों के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को नई दिल्ली में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मादक पदार्थ रोधी कार्यबल (एएनटीएफ) के प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह लखनऊ और देहरादून में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के नए क्षेत्रीय परिसरों की वर्चुअली आधारशिला भी रखेंगे।

दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन एनसीबी की ओर से किया जा रहा है। इसमें 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के एएनटीएफ प्रमुखों के अलावा संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और अन्य हितधारकों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। गृह मंत्रालय के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य केंद्र और राज्यों के बीच ‘संपूर्ण सरकार’ के दृष्टिकोण को मजबूत करना और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के लिए एनसीबी तथा राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के एएनटीएफ के बीच समन्वय को और प्रभावी बनाना है।

उपराष्ट्रपति 22 को करेंगे नौवें भारत अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह का उद्घाटन ये खबर भी पढ़े : उपराष्ट्रपति 22 को करेंगे नौवें भारत अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह का उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सरकार युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने 2047 तक ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य रखा है और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए नशामुक्त भारत का निर्माण आवश्यक है।

सम्मेलन का विषय ‘साझा संकल्प, साझा जिम्मेदारी’ रखा गया है। इसमें हाल में जारी मादक पदार्थ नियंत्रण विजन दस्तावेज (2026-29) में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के एएनटीएफ के लिए निर्धारित लक्ष्यों और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। सम्मेलन में मादक पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग से निपटने के लिए आपूर्ति में कमी, मांग में कमी तथा नुकसान कम करने के उपायों को मजबूत करने की रणनीतियों पर भी चर्चा होगी।

सम्मेलन में आठ तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें मादक पदार्थ नियंत्रण के लिए संस्थागत तंत्र, मादक पदार्थ नेटवर्क और कार्टेल को ध्वस्त करना, मांग में कमी, रोकथाम एवं पुनर्वास, प्रवर्तन की प्रभावशीलता बढ़ाना, प्रीकर्सर एवं सिंथेटिक ड्रग्स और ‘क्लैन लैब’ पर नियंत्रण, अवैध खेती को नष्ट करना एवं वैकल्पिक फसल को बढ़ावा देना तथा डार्कनेट और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े मामलों की जांच जैसे विषय शामिल हैं।

मादक पदार्थ नियंत्रण विजन दस्तावेज के चार रणनीतिक स्तंभों-प्रवर्तन, खुफिया एवं अभियान; प्रीकर्सर एवं सिंथेटिक ड्रग्स नियंत्रण; मांग एवं नुकसान में कमी; तथा क्षमता निर्माण एवं समन्वय-के अनुरूप सम्मेलन में अगले तीन वर्षों के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता फैलाने वाले टेलीविजन विज्ञापन भी जारी किए जाएंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के एएनटीएफ को सम्मानित किया जाएगा तथा एनसीबी की नई वेबसाइट का भी शुभारंभ किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...