राष्ट्रपति मुर्मु 21 से 23 सितंबर तक गुजरात का दौरा करेंगी
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 21 से 23 सितंबर तक गुजरात का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार तीन दिवसीय दौरे के दौरान वह 22 सितंबर को केवड़िया के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी।
इसके बाद 23 सितंबर को वड़ोदरा में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा के 75वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसी दिन, वह ब्रह्माकुमारीज के अभियान 'विश्व नव निर्माण हेतु आध्यात्मिक जागरण’ की शुरुआत करेंगी और वड़ोदरा में 'ग्लोबल स्पिरिचुअल पैलेस' रिट्रीट सेंटर का उद्घाटन करेंगी।
उस अवसर पर राष्ट्रपति ब्रह्माकुमारीज नाडियाड के अभियान ‘विकसित भारत के लिए युवा: राष्ट्र निर्माण के लिए आंतरिक शक्ति की जागृति’ की भी वर्चुअल तरीके से शुरुआत करेंगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
