पत्रकार पायल मेहता के निधन पर पीएम समेत कई नेताओ ने जताया दुख

प्रधानमंत्री ने ट्वीट पर लिखा- राष्ट्रीय मुद्दों की गहरी समझ रखती थी पायल मेहता 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई पक्ष-विपक्ष नेताओं ने रविवार को वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा कि पायल मेहता एक मेहनती पत्रकार थीं जो जमीन से जुड़ी रहीं और अपनी रिपोर्टिंग में राष्ट्रीय मुद्दों की गहरी समझ लेकर आईं। अपने काम के अलावा, उन्हें उस दयालुता और स्नेह के लिए याद किया जाएगा जिसके साथ उन्होंने इतने सारे लोगों के जीवन को प्रभावित किया। उनका अचानक और असमय निधन बेहद दुखद है। उनके परिवार, दोस्तों और सहयोगियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत दे। ओम शांति।

मध्य प्रदेश में उद्यानिकी मूल्य श्रृंखला पर नीति संवाद आज ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में उद्यानिकी मूल्य श्रृंखला पर नीति संवाद आज

ओम बिरला ने कहा कि मेधावी, वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता लंबे समय से संसद की खबरों को कवर कर रही थीं। उनका देहावसान पत्रकारिता के लिए गहरी क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकसंतप्त परिवार को संबल प्रदान करें।

राजनाथ सिंह ने कहा कि पायल एक बेहद मेहनती और समर्पित पत्रकार थीं, जिन्होंने पूरी निष्ठा और प्रोफेशनलिज़्म के साथ संसद की कार्यवाही को कवर किया। संसद सत्र के दौरान, वह सुबह से देर रात तक मौजूद रहती थीं, बिना थके कार्यवाही पर नज़र रखती थीं और अद्भुत समर्पण के साथ अपना काम करती थीं।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने कहा कि पायल मेहता एक बेहतरीन पेशेवर थीं, जो किसी भी मुद्दे से जुड़ी हर जानकारी अपने पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित रहती थीं। वे एक मिलनसार और स्नेहपूर्ण व्यक्तित्व की धनी थीं। ऐसी प्रतिभाशाली और मेहनती पत्रकार का असमय निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

केन्द्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि एक प्रतिभाशाली और जुनूनी पत्रकार के तौर पर, पायल मेहता को उनके काम के प्रति समर्पण और नेक दिल स्वभाव के लिए याद किया जाएगा। उनका असामयिक निधन पूरी पत्रकारिता बिरादरी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

केंद्रीय शिक्षामंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि पायल को उनके शांत स्वभाव, पत्रकारिता के प्रति गहरी समझ, सोच-समझकर पूछे गए सवालों और अपने काम के प्रति उनकी ईमानदारी के लिए याद किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पायल मेहता अपनी कड़ी मेहनत, राष्ट्रीय मुद्दों की गहरी समझ और जिनसे भी वे जुड़ीं, उनके प्रति अपने अनोखे स्नेहपूर्ण व्यवहार के लिए जानी जाती थीं। उनका असमय निधन मीडिया जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि संसद की कवरेज करने वालीं पत्रकार पायल मेहता के असामयिक निधन से दुखी हूं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान