चेन्नई में गणेश विसर्जन को लेकर खास इंतजाम, 16,500 पुलिसकर्मी किए गए तैनात

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में गणेश विसर्जन के मद्देनजर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की है। रविवार को शोभायात्राएं निकाली जाएंगी और इसके बाद भगवान गणेश की सैकड़ों बड़ी मूर्तियों को समुद्र में विसर्जित किया जाएगा।

 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई गई। पुलिस की अनुमति के बाद अलग-अलग हिस्सों में सार्वजनिक स्थानों पर लगभग 37,000 गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं। इनमें से 1,562 मूर्तियां चेन्नई में स्थापित की गई और उनकी पूजा की गई।हालांकि कुछ मूर्तियों का विसर्जन पहले ही किया जा चुका है, लेकिन अधिकतर बड़ी मूर्तियों को रविवार को शोभायात्रा के साथ तय विसर्जन स्थलों पर ले जाया जाएगा।

TMC का नाम-निशान फ्रीज, दोनों गुटों को झटका ये खबर भी पढ़े : TMC का नाम-निशान फ्रीज, दोनों गुटों को झटका

ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने शोभायात्रा और विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 16,500 पुलिसकर्मी और 2,000 होम गार्ड तैनात किए हैं। अधिकारियों ने कहा कि जो लोग प्रतिबंधों का उल्लंघन करेंगे या सार्वजनिक व्यवस्था में बाधा डालेंगे, उनके खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।

विसर्जन के लिए चार जगहों को चुना गया है। इनमें पट्टिनापक्कम में श्रीनिवासा पुरम, नीलांकरई में यूनिवर्सिटी नगर, कासिमेडु फिशिंग हार्बर और तिरुवोट्टियुर में पॉपुलर वेइंग प्लेटफॉर्म के पास का क्षेत्र शामिल है। इन जगहों पर ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ मिलकर खास इंतजाम किए गए हैं।


पुलिस ने कहा कि मूर्तियों को सिर्फ तय रास्तों से ही ले जाया जाना चाहिए और अधिकारियों की ओर से निर्धारित जगहों पर ही विसर्जित किया जाना चाहिए।अधिकारियों ने सभी विसर्जन स्थलों पर अस्थायी कंट्रोल रूम और सहायता केंद्र भी बनाए हैं। विसर्जन की प्रक्रिया के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध करा दिए गए हैं, और बड़ी मूर्तियों को समुद्र में ले जाने के लिए नावों का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए दमकल गाड़ियां, एम्बुलेंस, मोटरबोट और तैराकी में प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को तैयार रखा गया है। प्रमुख स्थानों पर निगरानी टावर स्थापित किए गए हैं। पुलिसकर्मी दूरबीन और ड्रोन का उपयोग करके शोभायात्राओं और विसर्जन स्थलों की निगरानी करेंगे। अपराधिक गतिविधियों को रोकने और किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए घुड़सवार पुलिस दल भी गश्त करेंगे। शोभायात्रा के समय यातायात में भी बदलाव किए जाएंगे।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान