शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में छह गिरफ्तार

फरधान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष किया पेश

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

फरधान-खीरी,22 सितम्बर(तरुणमित्र)। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरधान पुलिस ने मंगलवार को छह लोगों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
 
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक खीरी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में की गई। फरधान थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से छह व्यक्तियों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
 
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जैतपुर निवासी शिव कुमार पुत्र रामनरेश (50) और रामलखन पुत्र जगदीश (32) शामिल हैं। इसके अलावा नकहा पिपरी कॉलोनी निवासी रवि सिंह पुत्र महाराज सिंह, सनी सिंह पुत्र महाराज सिंह (34), चरण सिंह पुत्र कदम सिंह (45) तथा कुनाल पुत्र चरण सिंह (20) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
 
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बाबू, उपनिरीक्षक आकाश भाटी, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल रिंकू पाल, लालबहादुर, राहुल जायसवाल, राजेश कुमार, अनमोल पाण्डेय एवं अभिषेक सिंह शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

देश से मादक पदार्थों के कारोबार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य: अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि भारत ने 31 दिसंबर 2029 तक...
राष्ट्रीय 
देश से मादक पदार्थों के कारोबार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य: अमित शाह

विश्व गैंडा दिवस पर मोदी ने ‘प्रोजेक्ट राइनो’ शुरू करने की घोषणा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विश्व गैंडा दिवस के अवसर पर एक सींग वाले गैंडे के संरक्षण...
राष्ट्रीय 
विश्व गैंडा दिवस पर मोदी ने ‘प्रोजेक्ट राइनो’ शुरू करने की घोषणा

मप्र में 25 सितंबर से शुरू होगी सुगम बस सेवा, गडकरी देगे हरी झंडी

मप्र में 25 सितंबर से शुरू होगी सुगम बस परिवहन सेवा, केन्द्रीय मंत्री गडकरी 350 बसों को दिखाएंगे हरी झंडी...
मध्य प्रदेश 
मप्र में 25 सितंबर से शुरू होगी सुगम बस सेवा, गडकरी देगे हरी झंडी

'18% आबादी, लेकिन पानी सिर्फ 4%' जल सुरक्षा पर उपराष्ट्रपति ने दिया संदेश

कहा- जल सुरक्षा से होगी जन व राष्ट्र सुरक्षा नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को यहां 9वें भारत...
राष्ट्रीय 
'18% आबादी, लेकिन पानी सिर्फ 4%' जल सुरक्षा पर उपराष्ट्रपति ने दिया संदेश

उत्तर प्रदेश

जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए...
उत्तर प्रदेश 
जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार

आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

बस्ती - भारतीय ज्ञान परंपरा में आयुर्वेद का विशेष स्थान है। यह केवल रोगों के उपचार की चिकित्सा पद्धति नहीं,...
उत्तर प्रदेश 
आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा