एनएचएम संविदा कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी गई तो होगा आंदोलन, बैठक में हुई चर्चा

संविदा कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न,न्यायोचित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

​लखीमपुर-खीरी,21 सितम्बर(तरुणमित्र)। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ की अपनी लंबित और न्यायोचित मांगों को लेकर विलोबी हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तैयार की गई और संगठन की मजबूती के लिए ब्लॉक कमेटियों के गठन की रूपरेखा तय की गई।
 
​जिला अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बैठक में संविदा कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई और प्रांतीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगे की रणनीति बनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष ठा. मयंक प्रताप सिंह और महामंत्री आदित्य भारती द्वारा जारी पत्र (दिनांक 14.09.2026) के अनुसार, कर्मचारियों की मांगों के समाधान हेतु एक विस्तृत चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।  
 
​इस आंदोलन के प्रथम चरण में 21 से 23 सितंबर 2026 तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिलाधिकारी तथा संबंधित सांसद/विधायक को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके पश्चात द्वितीय चरण में शासन को मांगों के समाधान हेतु 10 दिन का समय दिया जाएगा।  
 
​यदि शासन स्तर से कोई सकारात्मक पहल नहीं होती है, तो तृतीय चरण में 05, 06 व 07 अक्टूबर 2026 को सभी संविदा कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध दर्ज करेंगे। इसके बाद भी समाधान न होने पर चतुर्थ चरण में 08, 09 व 10 अक्टूबर को जनपद मुख्यालय पर कार्य बहिष्कार किया जाएगा। अंतिम चरण में 12 अक्टूबर 2026 से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।  
 
​ब्लॉक कमेटी गठन व सदस्यता अभियान को 25 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में संघ के संरक्षक संजय राय, महामंत्री देवेंद्र पांडे, डॉ. राकेश गुप्ता, डीपीएम अनिल यादव, देवनंदन श्रीवास्तव, अमित खरे, पद्माकर त्रिपाठी, मोहम्मद तैय्यब, इफ्तिखार खान, मोहम्मद शकील, महिमा, शक्ति, वेद प्रकाश, अमित वर्मा, सुलोचना, सुनीता और संगीता सहित बड़ी संख्या में समस्त कैडर से पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान