जल जीवन मिशन में शिकायतों का डिजिटल समाधान, ‘जल सारथी’ से घर बैठे होगी सुनवाई

पानी की समस्या अब नहीं रहेगी अनसुनी, मोबाइल से शिकायत दर्ज कराकर समाधान की राह आसान कर सकेंगे ग्रामीण

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी,20 सितंबर(तरुणमित्र)। गांव में नल लगा है, लेकिन पानी नहीं आ रहा। पाइपलाइन में लीकेज है या जलापूर्ति बाधित है-अब ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। जल जीवन मिशन से जुड़ी समस्याओं को अब ‘जल सारथी’ ऐप के माध्यम से सीधे दर्ज कराया जा सकता है। डिजिटल माध्यम से शिकायत संबंधित विभाग तक पहुंचने के साथ ही उसके निस्तारण की प्रक्रिया को भी सुगम बनाया गया है।

जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर तक नल से जल पहुंचाने के साथ ही पेयजल सेवाओं को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में ‘जल सारथी’ ऐप को जनसामान्य और विभाग के बीच एक डिजिटल सेतु के रूप में उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीण अपने मोबाइल फोन से समस्या दर्ज कराकर विभाग को उसकी जानकारी दे सकते हैं।

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी गई तो होगा आंदोलन, बैठक में हुई चर्चा ये खबर भी पढ़े : एनएचएम संविदा कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी गई तो होगा आंदोलन, बैठक में हुई चर्चा

ऐसे बनें ‘जल सारथी’ के माध्यम से अपनी समस्या के समाधान का हिस्सा

अधिशासी अभियंता, जल निगम मनोज कुमार मौर्यने बताया कि इसके लिए एंड्रॉयड मोबाइल के Google Play Store पर जाकर ‘Jal Sarathi’/‘जल सारथी’ ऐप डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप इंस्टॉल करने के बाद मांगी गई आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण/लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद शिकायत दर्ज करने के विकल्प पर जाकर जल जीवन मिशन से संबंधित समस्या का स्पष्ट विवरण दर्ज करें।

समस्या से संबंधित आवश्यक विवरण अथवा उपलब्ध होने पर फोटो भी अपलोड किया जा सकता है। जानकारी दर्ज करने के बाद शिकायत को सबमिट करें और प्राप्त शिकायत/संदर्भ संख्या को सुरक्षित रखें। इससे शिकायत के संबंध में आगे जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी।

पानी की हर समस्या विभाग तक पहुंचाएं

जल जीवन मिशन के अंतर्गत जलापूर्ति बाधित होने, नल कनेक्शन, पाइपलाइन में लीकेज, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने अथवा पेयजल सेवा से जुड़ी अन्य समस्याओं की जानकारी ‘जल सारथी’ ऐप के माध्यम से दी जा सकती है। ऐप के जरिए प्राप्त शिकायतों को संबंधित स्तर पर संज्ञान में लेकर यथासंभव समुचित निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी।

अधिशासी अभियंता ग्रामीण ने जनसामान्य से अपील की है कि जल जीवन मिशन से संबंधित किसी भी समस्या को छिपाएं नहीं, बल्कि ‘जल सारथी’ ऐप पर दर्ज कराएं। शिकायत दर्ज करने के लिए मोबाइल का उपयोग करें और समस्या के समाधान की प्रक्रिया को आसान बनाएं। इससे विभाग को भी जमीनी स्तर की समस्याओं की जानकारी प्राप्त होगी और आवश्यक कार्रवाई करने में सुविधा मिलेगी।

आज ही डाउनलोड करें
डाउनलोड एंड्रॉयड ऐप-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.jal.sarthi
डाउनलोड iOS ऐप-
https://apps.apple.com/in/app/jal-sarth/id6760382141

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान