उप मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर।  उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार  बृजेश पाठक  के जनपद भ्रमण एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों के दृष्टिगत विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा धनघटा क्षेत्र के कार्यक्रम स्थल शिवबखरी का स्थलीय निरीक्षण किया गया और सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान विधायक धनघटा, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी मूवमेंट, मंच व्यवस्था, हेलीपैड, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई और पेयजल आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल और उसके आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने, रूट डायवर्जन और वीआईपी व जनसामान्य के लिए पार्किंग स्थलों को चिह्नित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि  उपमुख्यमंत्री  के आगमन से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय सीमा के भीतर और पूरी गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने समस्त अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
 
लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

'18% आबादी, लेकिन पानी सिर्फ 4%' जल सुरक्षा पर उपराष्ट्रपति ने दिया संदेश

कहा- जल सुरक्षा से होगी जन व राष्ट्र सुरक्षा नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को यहां 9वें भारत...
राष्ट्रीय 
'18% आबादी, लेकिन पानी सिर्फ 4%' जल सुरक्षा पर उपराष्ट्रपति ने दिया संदेश

से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए...
उत्तर प्रदेश 
 से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

मोहाली भूमि आवंटन में गड़बड़ी मामले में ईडी ने मारा कई शहरो में छापा

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोहाली में भूमि आवंटन और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली, मोहाली,...
राष्ट्रीय 
मोहाली भूमि आवंटन में गड़बड़ी मामले में ईडी ने मारा कई शहरो में छापा

एशियाई खेल: बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 3-0 से दी मात

भारत ने मंगलवार को मेजबान जापान को क्वार्टर फाइनल में 3-0 से हराकर एशियाई खेलों की पुरुष टीम बैडमिंटन स्पर्धा...
खेल 
एशियाई खेल: बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 3-0 से दी मात

उत्तर प्रदेश

से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए...
उत्तर प्रदेश 
 से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

बस्ती - भारतीय ज्ञान परंपरा में आयुर्वेद का विशेष स्थान है। यह केवल रोगों के उपचार की चिकित्सा पद्धति नहीं,...
उत्तर प्रदेश 
आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर अभियान के तहत साइबर अपराधों की...
उत्तर प्रदेश 
साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस