शिक्षक संघ ने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

डायट प्राचार्य के कार्य-व्यवहार का मामला, भाजपा जिलाध्यक्ष ने डीएम से किया वार्ता

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - डायट प्राचार्य एवं सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक संजय कुमार शुक्ल के कार्य-व्यवहार को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से उठाई गई शिकायत का मामला अब और गंभीर हो गया है। मंगलवार को शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र को ज्ञापन सौंपकर प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद सिंह और जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष को पूरे मामले से अवगत कराया। पदाधिकारियों ने विशेष रूप से 10 सितम्बर को बहादुरपुर विकासखंड के प्रधानाध्यापकों के प्रशिक्षण के दौरान महिला शिक्षकों के साथ अमर्यादित व्यवहार का मुद्दा उठाया। संघ का आरोप है कि शौचालय एवं यूरिनल से संबंधित विषय को लेकर महिला शिक्षकों के प्रति अशोभनीय टिप्पणी की गई, जिससे शिक्षिकाएं आहत हुईं। संघ ने कहा कि शिक्षकों के साथ अच्छा व्यवहार करने के बजाय डायट प्राचार्य द्वारा शिक्षकों को मानसिक प्रताड़ना देना और विभिन्न तरीके की अपमानजनक टिप्पणी करके अपमानित करना लगातार जारी है। संगठन ने मामले में निष्पक्ष जांच कर तथ्य सामने लाने और दोष पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन लेने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने शिक्षक संगठन के प्रतिनिधियों के समक्ष ही जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता की। उन्होने डीएम को पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए उचित कार्रवाई की बात कही। वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना नहीं, बल्कि शिक्षकों और विशेषकर महिला शिक्षकों के लिए सम्मानजनक एवं सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित कराना है। उन्होंने कहा कि संगठन मामले में होने वाली जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया पर नजर बनाए रखेगा।
ज्ञापन सौपने वालों में  मुख्य रूप से सुधीर तिवारी, सुरेश गौड़, प्रवीण श्रीवास्तव, चंद्रभूषण द्विवेदी, हरेंद्र यादव, रजनीश यादव, मंगला प्रसाद मौर्य, विवेक सिंह, गौरव चौधरी, सच्चिदानंद मिश्रा,  विनय शंकर पाण्डेय, वेद प्रकाश उपाध्याय, धीरज सिंह, भीमशंकर मिश्र, बाल मुकुंद चौधरी आदि शामिल रहे। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

'18% आबादी, लेकिन पानी सिर्फ 4%' जल सुरक्षा पर उपराष्ट्रपति ने दिया संदेश

कहा- जल सुरक्षा से होगी जन व राष्ट्र सुरक्षा नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को यहां 9वें भारत...
राष्ट्रीय 
'18% आबादी, लेकिन पानी सिर्फ 4%' जल सुरक्षा पर उपराष्ट्रपति ने दिया संदेश

से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए...
उत्तर प्रदेश 
 से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

मोहाली भूमि आवंटन में गड़बड़ी मामले में ईडी ने मारा कई शहरो में छापा

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोहाली में भूमि आवंटन और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली, मोहाली,...
राष्ट्रीय 
मोहाली भूमि आवंटन में गड़बड़ी मामले में ईडी ने मारा कई शहरो में छापा

एशियाई खेल: बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 3-0 से दी मात

भारत ने मंगलवार को मेजबान जापान को क्वार्टर फाइनल में 3-0 से हराकर एशियाई खेलों की पुरुष टीम बैडमिंटन स्पर्धा...
खेल 
एशियाई खेल: बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 3-0 से दी मात

उत्तर प्रदेश

से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए...
उत्तर प्रदेश 
 से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

बस्ती - भारतीय ज्ञान परंपरा में आयुर्वेद का विशेष स्थान है। यह केवल रोगों के उपचार की चिकित्सा पद्धति नहीं,...
उत्तर प्रदेश 
आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर अभियान के तहत साइबर अपराधों की...
उत्तर प्रदेश 
साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस