मण्डलायुक्त ने कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - मण्डलायुक्त ’वैभव श्रीवास्तव’ की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मण्डल के विभिन्न जनपदों में कर एवं करेत्तर राजस्व की वसूली, निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति, लंबित राजस्व वादों तथा शासन की प्राथमिकताओं से संबंधित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से विभागवार राजस्व प्राप्तियों एवं वसूली की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कार्ययोजना बनाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। राजस्व वसूली में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलम्ब न हो तथा लंबित प्रकरणों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण किया जाए।
उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों में अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से समीक्षा की जाए और जिन क्षेत्रों में अपेक्षित प्रगति नहीं है, वहां विशेष प्रयास किए जाएं। शासकीय देयों की वसूली में तेजी लाये। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व वसूली की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप परिणाम सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में उप निदेशक मण्डी द्वारा संतोषजनक जवाब ना देने पर स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया।बैठक में राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों, पुराने प्रकरणों के निस्तारण, तहसीलवार राजस्व वसूली तथा विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त किए जा रहे कर एवं करेत्तर राजस्व की स्थिति की भी समीक्षा की गई। मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य से जुड़े राजस्व मामलों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व संबंधी सेवाओं एवं कार्यों का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए। उन्होने यह भी कहा कि राजस्व न्यायालय में लम्बित मुकदमों को शीघ्रअतिशीघ्र नियमानुसार निस्तारित किया जाय।
बैठक का संचालन अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी ने किया। बैठक में अपर आयुक्त न्यायिक सुरेन्द्र प्रसाद यादव, अपर जिलाधिकारी (वि. एवं रा.) ज्ञान चन्द्र गुप्ता, सत्य प्रकाश, गौरव श्रीवास्तव, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी संजय कुमार बाजपेयी, विनय कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, वन संरक्षक डा. रंगाराजू टी., उपायुक्त राज्य कर महेश चन्द, उप महानिरीक्षक निबन्धन शशिभानु मिश्र, उपायुक्त आबकारी एस.पी. पाण्डेय, सम्भागीय परिवहन अधिकारी फरीदउद्दीन, आरटीओ सुरेश कुमार, उप निदेशक प्रशासन मण्डी परिषद श्रीमती ज्योति यादव, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत खालिद सिद्दीकी, सहायक आयुक्त खाद्य राजेन्द्र सिंह, सहायक आयुक्त औषधि श्रीमती दीपा लाल, खान अधिकारी प्रशान्त यादव, मुकेश मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता सिडको रमेश बहादुर शाही, अधिशासी अभियन्ता जल निगम प्रमोद कुमार गौतम, गन्ना विकास निरीक्षक कमलेश, प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय सहित मण्डल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

एशियाई खेल: बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 3-0 से दी मात

भारत ने मंगलवार को मेजबान जापान को क्वार्टर फाइनल में 3-0 से हराकर एशियाई खेलों की पुरुष टीम बैडमिंटन स्पर्धा...
खेल 
एशियाई खेल: बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 3-0 से दी मात

आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

बस्ती - भारतीय ज्ञान परंपरा में आयुर्वेद का विशेष स्थान है। यह केवल रोगों के उपचार की चिकित्सा पद्धति नहीं,...
उत्तर प्रदेश 
आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर अभियान के तहत साइबर अपराधों की...
उत्तर प्रदेश 
साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस

जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

बस्ती - जिला चिकित्सालय बस्ती में व्यवस्थाओं और संसाधनों के उपयोग को लेकर सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ ने जिलाधिकारी को शिकायती...
उत्तर प्रदेश 
जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

शिक्षक संघ ने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

बस्ती - डायट प्राचार्य एवं सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक संजय कुमार शुक्ल के कार्य-व्यवहार को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक...