सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी ने बहू बेटे सहित किया देहदान की घोषणा

देहदान महान कार्य, अग्रहरि परिवार ने लिया साहसिक निर्णय

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी कुलभूषण अग्रहरि ने किया अपना देहदान करने की घोषणा की। वे 1982 बैच के अधिकारी थे और अप्रैल 2017 मे सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुये। उनके इस महान कार्य से प्रेरित होकर बेटे कुलदीप अग्रहरि एवं बहू मानसी अग्रहरि ने भी अपने देहदान की घोषणा की है। इस प्रकार यह परिवार जनपद ही नही समूचे मानव जाति के लिये प्रेरणा स्रोत बन चुका है। कुलभूषण अग्रहरि ने भावुक अंदाज मे कहा कि वे रामचरित मानस की चौपाई ‘‘कर्म प्रधान विश्व करि राखा’’ से प्रेरित हैं और इसे अपने जीवन मे भी चरितार्थ करना चाहते हैं।
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसियेशन बस्ती शाखा ने अग्रहरि परिवार द्वारा देहदान जैसे निर्णय की सराहना करते हुये उन्हे साधुवाद दिया है। एसोसियेशन के जिलायक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय ने कहा इसे कहते हैं मरणोपरान्त भी अपनी उपयोगिता सिद्ध करना। आपको बता दें गौरीदत्त धर्मशाला मे विगत दिनों एक जन उत्थान चैरटेबुल ट्रस्ट के निदेशक अंशुल पटेल द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे कुलभूषण अग्रहरि ने अपनी पोती सानविका के जन्मोत्सव पर महर्षि वशिष्ट मेडिकल कालेज बस्ती के प्राचार्य डा. मनोज कुमार, उप प्राचार्य डा. अनिल कुमार यादव, एनाटमी विभाग के अध्यक्ष डा. जीपी मिश्र, असिस्टेन्ट प्रोफेसर डा. पूजा यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी रामप्रताप सिंह, वीरेन्द्र नाथ पाण्डेय एडवोकेट, सुबाष चन्द्र अग्रहरि आदि की उपस्थिति मे शर्तो के तहत देहदान की विधिवत घोषणा की।
उन्होने अपनी इच्छा जाहिर की कि मरणोपरान्त उनका मृत शरीर उत्सव जैसे माहौल मे बाजे गाजे के साथ खुले वाहन मे मेडिकल कालेज ले जाया जाये जिससे दूसरे लोग भी इस महान कार्य के लिये प्रेरित हो। शर्तो के अनुसार मृतोपरान्त बाल और नाखून परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु दे दिया जायेगा। अग्रहरि परिवार द्वारा देहदान किये जाने पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, सुरेशचन्द्र गुप्ता, राजन अग्रहरि, राजेश्वरी अग्रहरि, ज्योति अग्रहरि, आलोक अग्रहरि, श्रीमती सुनीता अग्रहरि, प्रदीप अग्रहरि, गोपेन्द्र अग्रहरि, उदयप्रताप पाल, श्रीगोपाल त्रिपाठी, रामकुमार लाल, राधेश्याम तिवारी, डा. आरपी सिंह, सुरेशधर दूबे सहित सैकड़ों लोगों ने अग्रहरि परिवार के साहसिक निर्णय की सराहना की है।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

'18% आबादी, लेकिन पानी सिर्फ 4%' जल सुरक्षा पर उपराष्ट्रपति ने दिया संदेश

कहा- जल सुरक्षा से होगी जन व राष्ट्र सुरक्षा नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को यहां 9वें भारत...
राष्ट्रीय 
'18% आबादी, लेकिन पानी सिर्फ 4%' जल सुरक्षा पर उपराष्ट्रपति ने दिया संदेश

से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए...
उत्तर प्रदेश 
 से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

मोहाली भूमि आवंटन में गड़बड़ी मामले में ईडी ने मारा कई शहरो में छापा

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोहाली में भूमि आवंटन और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली, मोहाली,...
राष्ट्रीय 
मोहाली भूमि आवंटन में गड़बड़ी मामले में ईडी ने मारा कई शहरो में छापा

एशियाई खेल: बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 3-0 से दी मात

भारत ने मंगलवार को मेजबान जापान को क्वार्टर फाइनल में 3-0 से हराकर एशियाई खेलों की पुरुष टीम बैडमिंटन स्पर्धा...
खेल 
एशियाई खेल: बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 3-0 से दी मात

उत्तर प्रदेश

से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए...
उत्तर प्रदेश 
 से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

बस्ती - भारतीय ज्ञान परंपरा में आयुर्वेद का विशेष स्थान है। यह केवल रोगों के उपचार की चिकित्सा पद्धति नहीं,...
उत्तर प्रदेश 
आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर अभियान के तहत साइबर अपराधों की...
उत्तर प्रदेश 
साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस