किसी भी परियोजना का कार्य धन के अभाव में प्रभावित नहीं होना चाहिए - मंडलायुक्त

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल के जनपदों में संचालित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की परियोजनावार विस्तार से समीक्षा की गई।
मंडलायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि धन के अभाव में किसी भी परियोजना का कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। बजट की आवश्यकता होने पर शासन को मांग पत्र समय से प्रेषित कर धनराशि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है, वहां कार्य की गति तत्काल बढ़ाई जाए तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप भौतिक प्रगति सुनिश्चित की जाए। परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराने के लिए संबंधित अधिकारी नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करें और कार्य में आने वाली बाधाओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराएं।
मंडलायुक्त ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक परियोजना में शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं तकनीकी विशिष्टताओं का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। संबंधित अधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं उपयोग की जा रही सामग्री का सत्यापन करें। किसी भी स्तर पर गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही भौतिक एवं वित्तीय प्रगति में अपेक्षित तालमेल बनाए रखने तथा परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट समय से उपलब्ध कराने को कहा।
बैठक का संचालन उप निदेशक अर्थ एवं संख्या पूनम ने किया। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर बलराम सिंह, संतकबीर नगर के जयकेश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, संबंधित विभागों के मंडलीय अधिकारी तथा विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

एशियाई खेल: बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 3-0 से दी मात

भारत ने मंगलवार को मेजबान जापान को क्वार्टर फाइनल में 3-0 से हराकर एशियाई खेलों की पुरुष टीम बैडमिंटन स्पर्धा...
खेल 
एशियाई खेल: बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 3-0 से दी मात

आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

बस्ती - भारतीय ज्ञान परंपरा में आयुर्वेद का विशेष स्थान है। यह केवल रोगों के उपचार की चिकित्सा पद्धति नहीं,...
उत्तर प्रदेश 
आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर अभियान के तहत साइबर अपराधों की...
उत्तर प्रदेश 
साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस

जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

बस्ती - जिला चिकित्सालय बस्ती में व्यवस्थाओं और संसाधनों के उपयोग को लेकर सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ ने जिलाधिकारी को शिकायती...
उत्तर प्रदेश 
जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

शिक्षक संघ ने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

बस्ती - डायट प्राचार्य एवं सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक संजय कुमार शुक्ल के कार्य-व्यवहार को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक...