अधिकारी शिकायकर्ता से फीडबैक लेते हुए करायें प्रकरण का निस्तारण - डीएम

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उन्होने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का जनतादर्शन से संबंधित प्रकरणों की उच्चस्तरीय समीक्षा की जाती है। प्रकरण निस्तारण में विशेष सतर्कता बरतते हुए समयबद्ध निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि अधिकारियों के कड़ी मेहनत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से जनपद संतोषजनक स्थिति में आ चुका है। वर्तमान में जनपद की स्थिति 56 प्रतिशत है। अधिकारीगण गम्भीरतापूर्वक अपने विभाग से संबंधित मामलों में शिकायकर्ता से फीडबैक लेते हुए प्रकरण निस्तारण करायें।
मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने कहा कि शिकायतकर्ता से बात करना संतुष्टिजनक स्थिति का प्रथम सोपान है। संबंधित प्रकरण में विभागीय अधिकारी जीपीएस लोकेशन की फोटो के साथ ही शिकायतकर्ता की फोटो अपलोड करें। निस्तारण संबंधी संतुष्टि आख्या भी अपलोड करें।
बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण एवं लम्बित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गयी। बैठक के दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर उपलब्ध अद्यतन आकड़ों का प्रस्तुतीकरण किया गया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम, पीडी आनन्द गुप्ता, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, डीपीआरओ धनश्याम सागर, एलडीएम आर.एन. मौर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, एआरएम रोडवेज कल्पना श्रीवास्तव, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार, एई हरेराम, अधिशासी अभियन्ता विद्युत सुभम पाण्डेय, सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, ईडीएम सौरभ द्विवेदी, तहसीलदार सदर, हर्रैया, पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव, खण्ड विकास अधिकारीगण सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।  

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

देश से मादक पदार्थों के कारोबार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य: अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि भारत ने 31 दिसंबर 2029 तक...
राष्ट्रीय 
देश से मादक पदार्थों के कारोबार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य: अमित शाह

विश्व गैंडा दिवस पर मोदी ने ‘प्रोजेक्ट राइनो’ शुरू करने की घोषणा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विश्व गैंडा दिवस के अवसर पर एक सींग वाले गैंडे के संरक्षण...
राष्ट्रीय 
विश्व गैंडा दिवस पर मोदी ने ‘प्रोजेक्ट राइनो’ शुरू करने की घोषणा

मप्र में 25 सितंबर से शुरू होगी सुगम बस सेवा, गडकरी देगे हरी झंडी

मप्र में 25 सितंबर से शुरू होगी सुगम बस परिवहन सेवा, केन्द्रीय मंत्री गडकरी 350 बसों को दिखाएंगे हरी झंडी...
मध्य प्रदेश 
मप्र में 25 सितंबर से शुरू होगी सुगम बस सेवा, गडकरी देगे हरी झंडी

'18% आबादी, लेकिन पानी सिर्फ 4%' जल सुरक्षा पर उपराष्ट्रपति ने दिया संदेश

कहा- जल सुरक्षा से होगी जन व राष्ट्र सुरक्षा नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को यहां 9वें भारत...
राष्ट्रीय 
'18% आबादी, लेकिन पानी सिर्फ 4%' जल सुरक्षा पर उपराष्ट्रपति ने दिया संदेश

उत्तर प्रदेश

जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए...
उत्तर प्रदेश 
जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार

आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

बस्ती - भारतीय ज्ञान परंपरा में आयुर्वेद का विशेष स्थान है। यह केवल रोगों के उपचार की चिकित्सा पद्धति नहीं,...
उत्तर प्रदेश 
आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा