लोहिया संस्थान: बच्चों में दुर्घटनाओं की रोकथाम व प्राथमिक उपचार चर्चा

— विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से बच्चों में होने वाली दुर्घटनाओं को दर्शाया

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ । लोहिया संस्थान की ओपीडी में आने वाले बच्चों के अभिभावकों को बच्चों में दुर्घटनाओं की रोकथाम और प्राथमिक उपचार पर जागरूक किया गया। मंगलवार को चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग विभाग व कॉलेज ऑफ नर्सिंग और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के बीएससी. नर्सिंग पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों की ओर समूह परियोजना के रूप में आरपीजी. अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग में बच्चों में दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं प्राथमिक उपचार विषय पर जागरूक किया गया।
इसका मुख्य उद्देश्य आरपीजी.अस्पताल के ओपीडी में आने वाले अभिभावकों एवं आम जनता को बच्चों में होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम और दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूक करना था। विद्यार्थियों ने पोस्टर एवं भूमिका-अभिनय के माध्यम से बच्चों में होने वाली सामान्य दुर्घटनाओं जैसे गिरना, जलना, दम घुटना, विषाक्तता एवं अन्य चोटों से बचाव तथा प्राथमिक उपचार की जानकारी प्रभावी ढंग से दी।
पोस्टर एवं भूमिका-अभिनय के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों की उचित निगरानी, घर में सुरक्षित वातावरण बनाए रखने, दवाइयों एवं विषैले पदार्थों को बच्चों की पहुंच से दूर रखने और दुर्घटना होने पर तत्काल प्राथमिक उपचार एवं समय पर चिकित्सा सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया। इस समूह परियोजना के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य शिक्षा, संचार, प्रस्तुतीकरण, भूमिका-अभिनय एवं सामुदायिक सहभागिता संबंधी कौशल विकसित करने के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा एवं दुर्घटना-रोकथाम के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की छापेमारी, दो गिरफ्तार

निघासन-खीरी,22 सितम्बर(तरुणमित्र)। उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री, निर्माण और परिवहन पर प्रभावी...
उत्तर प्रदेश 
अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की छापेमारी, दो गिरफ्तार

हड़ताल: बैंक कर्मियों ने काला बैज पहन कर निपटाया कामकाज

एकजुट होकर बोले, केंद्र सरकार की मनमानी अब बैंककर्मी नहीं सहेंगे लखनऊ। पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने तथा शेष मुद्दों...
उत्तर प्रदेश 
 हड़ताल: बैंक कर्मियों ने काला बैज पहन कर निपटाया कामकाज

बेखौफ चोरों ने चलती लाइन से उतारे तार, ट्रांसफॉर्मर के पार्ट्स चुराए

मोहनलालगंज,लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के नेवलखेड़ा में बेखौफ चोरों ने चलती लाइन में 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर के लाखों रुपए...
उत्तर प्रदेश 
बेखौफ चोरों ने चलती लाइन से उतारे तार, ट्रांसफॉर्मर के पार्ट्स चुराए

घर में धावा बोलकर सोने चांदी के जेवरात व नगदी उड़ाई

मोहनलालगंज, लखनऊ । मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कोकलतखेड़ा निवासी रामभजन ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया बीते सोमवार...