उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से आयुष चिकित्सकों ने की मुलाकात
— लंबित मानदेय विसंगति को लेकर सौंपा ज्ञापन

लखनऊ। आयुष वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं आयुष चिकित्सक एकजुट होकर सोमवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात कर आयुष चिकित्सकों की वर्षों से लंबित मानदेय विसंगति के संबंध में जानकारी देते हुए अपना ज्ञापन सौंपा। ये जानकारी डॉ अनिल गुप्ता,प्रदेश सचिव,आयुष वेलफेयर एसोसिएशन ने दी। उन्होंने बताया प्रदेश के कई जिलों से पहुंचे आयुष चिकित्सकों व प्रतिनिधिमंडल ने आयुष चिकित्सकों की वर्तमान मानदेय व्यवस्था, लंबे समय से चली आ रही विसंगति व इसके समाधान की आवश्यकता को प्रमुखता से उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
उपमुख्यमंत्री का आश्वासन
प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आयुष वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि आयुष चिकित्सकों की मानदेय विसंगति के समाधान के लिए जल्द आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
एसोसिएशन का निर्णय
उपमुख्यमंत्री के आश्वासन को ध्यान में रखते हुए आयुष वेलफेयर एसोसिएशन ने आगामी 15 से 20 दिनों तक सरकार के सकारात्मक निर्णय की प्रतीक्षा करने का निर्णय लिया है। यदि निर्धारित अवधि में मानदेय विसंगति के समाधान की दिशा में अपेक्षित कार्यवाही नहीं होती है,तो एसोसिएशन द्वारा आगे की लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलनात्मक रणनीति पर पुनः निर्णय लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
