आयुष्मान कार्ड और स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत ने बताया कि जनपद में अब तक कुल 8,95,361 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। प्रत्येक विकासखंड में ऐसे 10 ग्रामों का चयन किया गया है, जहां आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति अपेक्षाकृत कम है। इन ग्रामों में पंचायत भवन एवं प्राथमिक विद्यालयों पर शिविर लगाकर पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। सीडीओ ने अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने के लिए अभियान चलाकर कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

शिक्षक संघ ने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग ये खबर भी पढ़े : शिक्षक संघ ने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र में 1,400 रुपये तथा शहरी क्षेत्र में 1,000 रुपये की निर्धारित धनराशि के तहत लाभार्थियों को भुगतान किया जा चुका है। सभी पात्र लाभार्थियों का ऑनलाइन भुगतान सुनिश्चित किए जाने की जानकारी दी गई। विकासखंड अम्बियापुर एवं उझानी में भुगतान की प्रगति कम पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को तीन दिवस के भीतर भुगतान की प्रगति 85 प्रतिशत तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि जनपद में 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान तथा 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान बुखार के रोगियों, कुपोषित बच्चों, कुष्ठ रोगियों एवं क्षय रोगियों की सूची तैयार की जाएगी। साथ ही ऐसे घरों एवं स्थानों को चिह्नित किया जाएगा, जहां मच्छरों के प्रजनन की संभावना हो। सीडीओ ने अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

बैठक में नियमित टीकाकरण अभियान की भी समीक्षा की गई। विकासखंड इस्लामनगर एवं बिल्सी की अद्यतन ड्यू लिस्ट की स्थिति अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर सीडीओ ने नियमित टीकाकरण सेवाओं की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में निर्धारित टीकाकरण सेवाएं अद्यतन नहीं पाई जाती हैं, वहां संबंधित एएनएम के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, सहायक मलेरिया अधिकारी, अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत, जिला प्रशिक्षण अधिकारी, समस्त नोडल अधिकारी, समस्त ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, समस्त ब्लॉक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की छापेमारी, दो गिरफ्तार

निघासन-खीरी,22 सितम्बर(तरुणमित्र)। उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री, निर्माण और परिवहन पर प्रभावी...
उत्तर प्रदेश 
अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की छापेमारी, दो गिरफ्तार

हड़ताल: बैंक कर्मियों ने काला बैज पहन कर निपटाया कामकाज

एकजुट होकर बोले, केंद्र सरकार की मनमानी अब बैंककर्मी नहीं सहेंगे लखनऊ। पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने तथा शेष मुद्दों...
उत्तर प्रदेश 
 हड़ताल: बैंक कर्मियों ने काला बैज पहन कर निपटाया कामकाज

बेखौफ चोरों ने चलती लाइन से उतारे तार, ट्रांसफॉर्मर के पार्ट्स चुराए

मोहनलालगंज,लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के नेवलखेड़ा में बेखौफ चोरों ने चलती लाइन में 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर के लाखों रुपए...
उत्तर प्रदेश 
बेखौफ चोरों ने चलती लाइन से उतारे तार, ट्रांसफॉर्मर के पार्ट्स चुराए

घर में धावा बोलकर सोने चांदी के जेवरात व नगदी उड़ाई

मोहनलालगंज, लखनऊ । मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कोकलतखेड़ा निवासी रामभजन ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया बीते सोमवार...