नौकरियों में आरक्षण कोटा, बैकलाग कोटा जल्द होगा पूरा

— दिव्यांग, कैंसर पीड़ित, डायलिसिस व दिव्यांग दंपतियों का स्थानांतरण पर चर्चा

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। दिव्यांग महागठबंधन की दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बुधवार को नौकरियों में आरक्षण कोटा पूरा करना, रोजगार के लिए  संसाधन उपलब्ध कराने , पेंशन बढ़ाने, बेसिक शिक्षा विभाग के दिव्यांग, कैंसर पीड़ित, डायलिसिस व दिव्यांग  दंपतियों का अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण कराने , दिव्यांगजन अधिनियम 2016 जमीनी स्तर पर लागू करने, सरकारी नौकरियों में कार्यरत दिव्यांगजनों के पदोन्नति, यात्रा भत्ता, दिव्यांगजनों को आटो टेम्पो का परमिट देने सहित सभी 26 सूत्रीय मांगों पर हो रही कार्यवाही की चर्चा हुई।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की तरफ से आश्वासन दिया गया कि इसी सप्ताह रुकी पेंशन खातों में पहुंच जायेगी। बेसिक शिक्षा विभाग को दिव्यांग, कैंसर पीड़ित, डायलिसिस व दिव्यांग दंपतियों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए बात की जायेगी। सिटी बसों में निशुल्क यात्रा दिवाली तक बहाल कर दी जायेगी।
महागठबंधन के महासचिव वीरेंद्र कुमार ने कहा कि हम शासन की कार्यवाही से संतुष्ट हैं। अब जरूरत है शासन के आदेशों का जमीनी स्तर पर अनुपालन कराने का। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिस दिव्यांग उत्पीड़न के मामलों में कार्यवाही न करे तो उनके खिलाफ दिव्यांगजन अधिनियम 2016 के तहत कार्यवाही करायें। अध्यक्ष मनीष प्रसाद ने कहा कि सभी संगठनों के सहयोग से ही हम मांगों को पूरा करवाने में सफल हो रहें हैं। बैठक में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के विशेष सचिव आनंद प्रकाश सिंह, राज्य आयुक्त दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश हिमांशु शेखर झां , संयुक्त निदेशक अमित कुमार सिंह दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेंद्र कुमार, अध्यक्ष मनीष प्रसाद, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार भारती, जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता  व राजकुमार यादव मौजूद थे।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की छापेमारी, दो गिरफ्तार

निघासन-खीरी,22 सितम्बर(तरुणमित्र)। उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री, निर्माण और परिवहन पर प्रभावी...
उत्तर प्रदेश 
अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की छापेमारी, दो गिरफ्तार

हड़ताल: बैंक कर्मियों ने काला बैज पहन कर निपटाया कामकाज

एकजुट होकर बोले, केंद्र सरकार की मनमानी अब बैंककर्मी नहीं सहेंगे लखनऊ। पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने तथा शेष मुद्दों...
उत्तर प्रदेश 
 हड़ताल: बैंक कर्मियों ने काला बैज पहन कर निपटाया कामकाज

बेखौफ चोरों ने चलती लाइन से उतारे तार, ट्रांसफॉर्मर के पार्ट्स चुराए

मोहनलालगंज,लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के नेवलखेड़ा में बेखौफ चोरों ने चलती लाइन में 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर के लाखों रुपए...
उत्तर प्रदेश 
बेखौफ चोरों ने चलती लाइन से उतारे तार, ट्रांसफॉर्मर के पार्ट्स चुराए

घर में धावा बोलकर सोने चांदी के जेवरात व नगदी उड़ाई

मोहनलालगंज, लखनऊ । मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कोकलतखेड़ा निवासी रामभजन ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया बीते सोमवार...