आईपीओ निवेशकों को झटका! क्वांटो एग्रोवर्ल्ड का शेयर 5% गिरा 

कमजोर लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

औषधीय और एयरोमैटिक प्लांट्स की खेती, प्रसंस्करण और एसेंशियल ऑयल के उत्पादन के काम से जुड़ी क्वांटो एग्रोवर्ल्ड लिमिटेड के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में गिरावट के साथ शुरुआत कर अपने आईपीओ निवेशकों को झटका दे दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 67 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग सिर्फ एक पैसे के डिस्काउंट के साथ 66.99 रुपये के स्तर पर हुई।

सांकेतिक कमजोरी के साथ लिस्टिंग होने के बाद बाजार में इस शेयर की बिकवाली शुरू हो गई, जिससे इसी चाल कमजोर पड़ती चली गई। लगातार हो रही बिकवाली के कारण कुछ देर बाद ये शेयर लुढ़क कर 63.65 रुपये के लोअर सर्किट लेवल पर आ गया। इस तरह पहले दिन के कारोबार में कंपनी के आईपीओ निवेशकों को प्रति शेयर 3.35 रुपये यानी पांच प्रतिशत का नुकसान हो गया।

हिंदी दिवस पर कल राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे अमित शाह ये खबर भी पढ़े : हिंदी दिवस पर कल राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे अमित शाह

इस कंपनी का 500 करोड़ रुपये का आईपीओ 15 से 17 सितंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से फीका रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 1.39 गुना सब्सक्राइब हो सका था। इनमें नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन में 1.66 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। इसके अलावा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन सिर्फ 79 प्रतिशत सब्सक्राइब हुआ था।

इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले कुल 46.30 लाख नए शेयर जारी किए गए हैं। आईपीओ में शेयरों की बिक्री से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी महाराष्ट्र के रावरगांव में डिस्टिलेशन प्लांट लगाने, नए फार्म्स की खरीदारी करने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, पुराने कर्ज के बोझ को कम करने, आईपीओ से जुड़े खर्चों की भरपाई करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

क्वांटो एग्रोवर्ल्ड लिमिटेड की वित्तीय स्थिति की बात करें तो कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास जमा कराए गए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) में किए गए दावे के मुताबिक इसकी वित्तीय सेहत लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी को 5.37 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़ कर 6.63 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। वहीं पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी को 8.38 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

इस दौरान कंपनी की राजस्व प्राप्ति में भी बढ़ोतरी हुई। वित्त वर्ष 2023-24 में इसे 15.56 करोड़ रुपये का कुल राजस्व प्राप्त हुआ, जो वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़ कर 16.49 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। वहीं पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी को 40.35 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था।

इस अवधि में कंपनी पर लदे कर्ज के बोझ में भी लगातार बढ़ोतरी हुई। वित्त वर्ष 2023-24 के अंत में कंपनी पर 3.70 करोड़ रुपये के कर्ज का बोझ था, जो अगले वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़ कर 5.30 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। वहीं पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें, तो इस दौरान कंपनी पर लदे कर्ज का बोझ मामूली उछाल के साथ 5.48 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

इस अवधि में कंपनी के नेटवर्थ में भी बढ़ोतरी हुई। वित्त वर्ष 2023-24 में ये 19.01 करोड़ रुपये के स्तर पर था। इसी तरह 2024-25 में कंपनी का नेटवर्थ बढ़ कर 25.62 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। वहीं पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में ये 33.98 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

कंपनी के रिजर्व और सरप्लस की बात करें तो इस अवधि में कंपनी इस मोर्चे पर भी बढ़त हासिल करने में सफल रही है। वित्त वर्ष 2023-24 में ये 6.15 करोड़ रुपये के स्तर पर था। इसी तरह 2024-25 में कंपनी का रिजर्व और सरप्लस उछाल के साथ 12.77 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। वहीं पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का रिजर्व और सरप्लस 21.12 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

इसी तरह ईबीआईटीडीए (अर्निंग बिफोर इंट्रेस्ट, टैक्सेज, डिप्रेशिएशंस एंड एमॉर्टाइजेशन ) 2023-24 में 7.37 करोड़ रुपये के स्तर पर था, जो 2024-25 में बढ़ कर 9.28 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। वहीं पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का ईबीआईटीडीए उछल कर 11.92 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रंजिश में दबंगों ने पति-पत्नी व बेटी को पीटा, मुकदमा‌ दर्ज

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
रंजिश में दबंगों ने पति-पत्नी व बेटी को पीटा, मुकदमा‌ दर्ज

सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन

चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी सदर ब्लाक प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 दिवसीय...
मध्य प्रदेश 
सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन

एशियाई खेल: बुधवार से एथलेटिक्स अभियान, नीरज चोपड़ा की जगह लेंगे रोहित

भारत एशियाई खेलों में बुधवार से अपने एथलेटिक्स अभियान की शुरुआत करेगा। 23 से 29 सितंबर तक चलने वाली एथलेटिक्स...
खेल 
एशियाई खेल: बुधवार से एथलेटिक्स अभियान, नीरज चोपड़ा की जगह लेंगे रोहित

शिक्षा सेवा में चयनित 3567 अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

अब उप्र बदल रहा है यहां योग्य युवाओं को मिलती नौकरी: योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन हजार 567 चयनित...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षा सेवा में चयनित 3567 अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

आईपीओ निवेशकों को झटका! क्वांटो एग्रोवर्ल्ड का शेयर 5% गिरा 

औषधीय और एयरोमैटिक प्लांट्स की खेती, प्रसंस्करण और एसेंशियल ऑयल के उत्पादन के काम से जुड़ी क्वांटो एग्रोवर्ल्ड लिमिटेड के...
कारोबार 
आईपीओ निवेशकों को झटका! क्वांटो एग्रोवर्ल्ड का शेयर 5% गिरा 

उत्तर प्रदेश

रंजिश में दबंगों ने पति-पत्नी व बेटी को पीटा, मुकदमा‌ दर्ज

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
रंजिश में दबंगों ने पति-पत्नी व बेटी को पीटा, मुकदमा‌ दर्ज

शिक्षा सेवा में चयनित 3567 अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

अब उप्र बदल रहा है यहां योग्य युवाओं को मिलती नौकरी: योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन हजार 567 चयनित...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षा सेवा में चयनित 3567 अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

पीएम आवास के लिए अन्य जातियों को बना दिया अनुसूचित

सोनभद्र। सरकार गरीबों और पात्रों को जहाँ प्रधानमंत्री आवास देकर पक्का छत उपलब्ध करा रही है, वहीं इस अति महत्वाकांक्षी...
उत्तर प्रदेश 
पीएम आवास के लिए अन्य जातियों को बना दिया अनुसूचित

सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार