सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन
ब्लाक परिसर में किया जा रहा
चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी सदर ब्लाक प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र रामकिशोर साहू ने किया खंड विकास अधिकारी चित्रकूटधाम कर्वी महिमा विद्यार्थी ने बताया कि सात दिवसीय बहुउद्देश्य शिविर में सभी विभागों की योजनाएं से लोगों को लाभान्वित करने के लिए स्टाल लगाकर पंजीकरण कराया गया।
जिसमें आवास स्वास्थ्य वृद्धा विधवा पेंशन शौचालय आदि के बारे जागरूक किया गया। इस मौके पर रामकिशोर साहू ने कहा कि 17 सितंबर से 17अक्टूबर तक देश भर में विभिन्न सेवा सेतु अभियान आयोजन किया जा रहे हैं। जिसमें काशी से बड़नगर तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा निकाली जा रही है, साथ ही 13 प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। जिसमें पहला कार्यक्रम रामघाट चित्रकूट जनपद में दीप जलाएं गए।
नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के आयोजन के साथ विभिन्न जागरूकता अभियान चलाएं जा रहे जो निरंतर जारी रहेगा। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा आंगनबाड़ी केन्द्रों में उनके स्वास्थ्य व पोषण का समान उपलब्ध कराया जाएगा।
प्राथमिक विद्यालयों से लेकर उच्च विद्यालय तक निबंध,चित्रकला वाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर जिला पंचायत प्रशासक अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य,पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, कोआपरेटिव बैंक चेयरमैन पंकज अग्रवाल, चेयरमैन नगर पालिका परिषद नरेंद्र गुप्ता अधिकारी कर्मचारी व लाभार्थी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
