रंजिश में दबंगों ने पति-पत्नी व बेटी को पीटा, मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपियो की तलाश शुरू की
सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
मोहनलालगंज,लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के रंजीतखेड़ा निवासी महिला अवधरानी ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया बीते रविवार को विपक्षी राजेश, राहुल, राजकुमार, धर्मेन्द्र, रमन, विवेक, भुइयादीन,आकाश और संगीता अन्य अज्ञात लोगो के साथ घर में घुस आए ओर उसकी व पति रामपाल व बेटी संध्या के साथ गाली गालौज करते हुये लाठी डंडो से पिटाई कर घायल कर दिया ओर जान से मारने की धमकी देते हुये आरोपी मौके से भाग निकले। जिसके बाद घायल पति-पत्नी अपनी बेटी के साथ इलाज के लिये सीएचसी पहुंचे।
जहां मौजू्द डाक्टर ने पिता व बेटी की हालत गम्भीर देखते हुये इलाज के लिये ट्रामा टू रेफर कर दिया।थाना प्रभारी रवीन्द्र कनौजिया ने बताया पीड़िता की तहरीर पर आरोपियो पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
