शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई । बाजार खुलने के बाद कुछ देर तक मामूली उतार चढ़ाव होता रहा।

बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स कुछ देर के लिए लुढ़क कर लाल निशान में भी पहुंचा। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में तेजी आ गई।

उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले ये खबर भी पढ़े : उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का समय पूरा होने के बाद सेंसेक्स 0.19 प्रतिशत और निफ्टी 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 42.51 अंक यानी 0.06 प्रतिशत उछल कर 74,901.50 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान होने लगी, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी उतार-चढ़ाव होने लगा।

बिकवाली के दबाव में यह सूचकांक कुछ देर के लिए लाल निशान में 74,850.27 अंक के स्तर तक गिर गया, लेकिन इसके तुरंत बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर सेंसेक्स को दोबारा हरे निशान में पहुंचा दिया।

लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 143.66 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,002.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 39.75 अंक यानी 0.17 प्रतिशत उछल कर 23,454.05 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद इस सूचकांक की चाल कुछ देर तक ऊपर नीचे होती रही।

इसके बाद सुबह 9:30 बजे के करीब खरीदारों ने एक्टिव होकर लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 50.85 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,465.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,877 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,994 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 883 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 18 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 12 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 29 शेयर हरे निशान में और 21 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से कोल इंडिया, टाइटन कंपनी, डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज, एचडीएफसी बैंक और जियो फाइनेंशियल के शेयर 2.44 प्रतिशत से लेकर 1.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजी, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और ओएनजीसी के शेयर 1.69 प्रतिशत से लेकर 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 564.03 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,858.99 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 67.90 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,414.30 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन

चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी सदर ब्लाक प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 दिवसीय...
मध्य प्रदेश 
सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन

एशियाई खेल: बुधवार से एथलेटिक्स अभियान, नीरज चोपड़ा की जगह लेंगे रोहित

भारत एशियाई खेलों में बुधवार से अपने एथलेटिक्स अभियान की शुरुआत करेगा। 23 से 29 सितंबर तक चलने वाली एथलेटिक्स...
खेल 
एशियाई खेल: बुधवार से एथलेटिक्स अभियान, नीरज चोपड़ा की जगह लेंगे रोहित

शिक्षा सेवा में चयनित 3567 अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

अब उप्र बदल रहा है यहां योग्य युवाओं को मिलती नौकरी: योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन हजार 567 चयनित...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षा सेवा में चयनित 3567 अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

आईपीओ निवेशकों को झटका! क्वांटो एग्रोवर्ल्ड का शेयर 5% गिरा 

औषधीय और एयरोमैटिक प्लांट्स की खेती, प्रसंस्करण और एसेंशियल ऑयल के उत्पादन के काम से जुड़ी क्वांटो एग्रोवर्ल्ड लिमिटेड के...
कारोबार 
आईपीओ निवेशकों को झटका! क्वांटो एग्रोवर्ल्ड का शेयर 5% गिरा 

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

उत्तर प्रदेश

शिक्षा सेवा में चयनित 3567 अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

अब उप्र बदल रहा है यहां योग्य युवाओं को मिलती नौकरी: योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन हजार 567 चयनित...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षा सेवा में चयनित 3567 अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

पीएम आवास के लिए अन्य जातियों को बना दिया अनुसूचित

सोनभद्र। सरकार गरीबों और पात्रों को जहाँ प्रधानमंत्री आवास देकर पक्का छत उपलब्ध करा रही है, वहीं इस अति महत्वाकांक्षी...
उत्तर प्रदेश 
पीएम आवास के लिए अन्य जातियों को बना दिया अनुसूचित

सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

अयोध्या। पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी का दौरा किया और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उत्तर प्रदेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार