उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी।

बाजार खुलने के तुरंत बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट भी आई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर इन दोनों सूचकांकों की चाल को दोबारा तेज कर दिया।

वित्त मंत्रालय विकसित भारत की रूपरेखा पर सम्मेलन करेगा आयोजित ये खबर भी पढ़े : वित्त मंत्रालय विकसित भारत की रूपरेखा पर सम्मेलन करेगा आयोजित

बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच सुबह 10:30 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.19 प्रतिशत की मजबूती दिखा रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 260.65 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,575.24 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण पहले 20 मिनट में ही यह सूचकांक गिर कर 74,375.07 अंक के स्तर तक आ गया।

इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच सुबह 10:30 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 144.10 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,458.69 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 64.10 अंक यानी 0.28 प्रतिशत उछल कर 23,334.70 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार खुलते ही बिकवाली शुरू जाने के कारण कुछ देर में ही यह सूचकांक लुढ़क कर 23,286.60 अंक के स्तर तक आ गया इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर बाजार को सहारा दिया, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में भी सुधार होता हुआ नजर आने लगा।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10:30 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 43.45 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,314.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभीतक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,948 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,156 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 792 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 14 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 29 शेयर हरे निशान में और 21 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

सुबह 10:30 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, एटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील और इंटरग्लोब एवियेशन के शेयर 2.38 प्रतिशत से लेकर 1.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, टीएमपीवी, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर 2.80 प्रतिशत से लेकर 0.99 प्रतिशत के गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 21.86 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 74,314.59 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

दूसरी ओर, निफ्टी ने 53 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,270.60 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान