वित्त मंत्रालय विकसित भारत की रूपरेखा पर सम्मेलन करेगा आयोजित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय 18-19 सितंबर को नई दिल्ली में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों तथा वित्त सचिवों का दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित करेगा।

दो दिवसीय सम्मेलन में ‘विकसित भारत’ की विकास यात्रा के लिए नीतिगत प्राथमिकताओं और वित्तपोषण की जरूरतों पर भी चर्चा की जाएगी। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को जारी बयान में यह जानकारी दी।

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

मंत्रालय के मुताबिक केंद्रीय वित्त एवं कंपनी मामलों के मंत्री इस सम्मेलन में उपस्थित रहेंगी। कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री तथा राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी सममेलन में भाग लेंगे। मंत्रालय ने कहा कि उद्घाटन सत्र में आर्थिक कार्य विभाग की सचिव अनुराधा ठाकुर सम्मेलन के उद्देश्यों की जानकारी देंगी।

मंत्रालय के अनुसार ‘विकसित भारत की यात्रा के लिए वित्तपोषण’ विषय पर आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन में केंद्र और राज्यों की नीतियों के बीच तालमेल तथा विकास के लिए वित्तपोषण की जरूरतों पर चर्चा की जाएगी। इसमें अकादमिक शोध और व्यावहारिक नीतिगत अनुभवों को भी चर्चा में शामिल किया जाएगा।

वित्त मंत्रालय के अनुसार सम्मेलन में तीन सत्र होंगे। इनमें वृहद आर्थिक विकास, कृषि क्षेत्र में बदलाव के लिए वित्तपोषण एवं ऊर्जा बदलाव के वित्तपोषण पर चर्चा होगी।

इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ के अध्यक्ष एवं आजीवन न्यासी और 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

महाराष्ट्र के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्त सचिव सुधीर श्रीवास्तव ‘विकसित भारत’ के वित्तपोषण को लेकर राज्य का दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे।

इसके अलावा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के सचिव सौरभ गर्ग ‘विकसित भारत’ की यात्रा में वृद्धि के परिणामों को मापने के महत्व पर बात करेंगे।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) के सचिव एस. कृष्णन अच्छे राजकाज को बढ़ावा देने में नई प्रौद्योगिकी की भूमिका पर विचार रखेंगे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान