राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू, जैसलमेर में पारा 40.5 डिग्री

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान से मानसून की विदाई का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया। बीकानेर संभाग के सभी जिलों के साथ झुंझुनूं जिले और सीकर व नागौर के कुछ हिस्सों से मानसून विदा हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश के कुछ और इलाकों से मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर गर्म तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को पूरे राज्य में मौसम साफ रहा और दिनभर तेज धूप खिली रही।

प्रशासन की पैनी नजर में हुई एसआई भर्ती-2021 की री-एग्जाम ये खबर भी पढ़े : प्रशासन की पैनी नजर में हुई एसआई भर्ती-2021 की री-एग्जाम

धूप के कारण कई इलाकों में गर्मी के साथ उमस भी महसूस हुई। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में गर्मी का असर अधिक रहा तथा अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच मापा गया।

सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी जैसलमेर में रही। यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। लगातार यह दूसरा दिन है, जब जैसलमेर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा है।

वहीं बाड़मेर में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को राजस्थान में कहीं भी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है।

आगामी चार दिनों तक प्रदेश में मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी का असर और बढ़ सकता है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून की विदाई के दूसरे चरण में राजस्थान के साथ पंजाब के अधिकांश हिस्सों और हरियाणा के करीब आधे हिस्से से भी मानसून विदा हो चुका है।

राजस्थान में आने वाले दिनों में मानसून की विदाई का दायरा और बढ़ने की संभावना है। इस वर्ष मानसून का प्रभाव प्रदेश में अपेक्षाकृत कमजोर रहा है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख बना हुआ है। कीमत में बदलाव...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से पर्यटन क्षेत्र को 52.67 अरब रुपये का नुकसान

काठमांडू। नेपाल में बाढ़ और उसके बाद हुए भूस्खलन से देश के पर्यटन क्षेत्र को 52 अरब 67 करोड़ 45...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से पर्यटन क्षेत्र को 52.67 अरब रुपये का नुकसान

हिसार के होटलों में पुलिस की रेड, 22 लड़कियां और 19 लड़के मिले

हिसार। मॉडल टाउन स्थित शीशमहल वाली गली में होटल राज और होटल 999 में पुलिस ने रेड कर देह व्यापार...
हरियाणा 
हिसार के होटलों में पुलिस की रेड, 22 लड़कियां और 19 लड़के मिले

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास के लिए अन्य जातियों को बना दिया अनुसूचित

सोनभद्र। सरकार गरीबों और पात्रों को जहाँ प्रधानमंत्री आवास देकर पक्का छत उपलब्ध करा रही है, वहीं इस अति महत्वाकांक्षी...
उत्तर प्रदेश 
पीएम आवास के लिए अन्य जातियों को बना दिया अनुसूचित

सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

अयोध्या। पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी का दौरा किया और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उत्तर प्रदेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

सुल्तानपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई