मध्य प्रदेश: मानसून की आखिरी बड़ी बारिश का अनुमान, अलर्ट जारी

- प्रदेश में अब तक 33.9 इंच पानी गिरा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल । मानसून की विदाई से पहले मध्यप्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर जोर पकड़ सकता है। नए सिस्टम के असर से 24 सितंबर से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है।

इससे पहले रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। प्रदेश में अब तक औसतन 33.9 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य कोटे का करीब 91 प्रतिशत है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम मध्यप्रदेश के मौसम को प्रभावित करेगा। शनिवार तक निम्न दाब क्षेत्र उत्तर अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में था।

पन्ना में किसान को मिला 4.70 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा ये खबर भी पढ़े : पन्ना में किसान को मिला 4.70 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा

रविवार को यह आगे बढ़ा और इसके पश्चिम-उत्तर दिशा में आगे बढ़ने के साथ धीरे-धीरे मजबूत होने का अनुमान है। इसके 21 सितंबर को मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर डिप्रेशन और 22 सितंबर को डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना है।

23 सितंबर की सुबह से सिस्टम का असर ज्यादा सक्रिय हो सकता है। इसके बाद मध्यप्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। 24 सितंबर से कई जिलों में बारिश की तीव्रता बढ़ेगी।

इस दिन छतरपुर, सतना, दमोह, डिंडौरी, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मानसून की विदाई से पहले इसे प्रदेश में बारिश का आखिरी बड़ा दौर माना जा रहा है।

प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश की स्थिति पिछले कुछ दिनों में सुधरी है। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में कुल बारिश सामान्य से करीब 1 प्रतिशत कम है।

बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, दमोह, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, मंडला, रीवा, सागर और सिवनी में सामान्य से 5 प्रतिशत से 24 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज हुई है।

हालांकि पिछले एक सप्ताह में इन जिलों की स्थिति में सुधार आया है। रविवार तक पूर्वी हिस्से की बारिश का आंकड़ा करीब 2 प्रतिशत माइनस में था। पश्चिमी मध्यप्रदेश में बारिश की कमी अभी ज्यादा है।

आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में सामान्य से 5 प्रतिशत से 49 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।

इन इलाकों में नए सिस्टम से होने वाली बारिश महत्वपूर्ण हो सकती है, क्योंकि मानसून का सीजन अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। प्रदेश के 23 जिलों में अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

इनमें अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी शामिल हैं।

कुल मिलाकर प्रदेश में अब तक 33.9 इंच बारिश हो चुकी है। सामान्य बारिश के मुकाबले यह करीब 91 प्रतिशत है। ऐसे में सितंबर के आखिरी दिनों में बनने वाला सिस्टम प्रदेश के बारिश के आंकड़े को और ऊपर ले जा सकता है।

हालांकि सिस्टम की दिशा और उसकी तीव्रता के आधार पर बारिश का असर जिलों में अलग-अलग रह सकता है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान