अनूपपुर: नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, रातभर चला रेस्क्यू अभियान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवई नदी में नहाने गए 15 वर्षीय किशोर की पानी में डूबने से आखिरकार मौत हो गई।

शनिवार (19 सितंबर) की शाम अपने तीन दोस्तों के साथ नदी पर नहाने गया किशोर गहरे पानी में उतरने के कारण डूब गया था।

खाद्यान्न उत्पादन में सबसे आगे बढ़ा मप्र,'फूड बास्केट' का मिला दर्जा ये खबर भी पढ़े : खाद्यान्न उत्पादन में सबसे आगे बढ़ा मप्र,'फूड बास्केट' का मिला दर्जा

जहां शनिवार रात 12:30 बजे तक चले रेस्क्यू अभियान और ग्रामीणों की खोजबीन के बाद, रविवार सुबह 6.10 बजे किशोर का शव पानी में उतराता मिला।

परिजनों ने शव को बाहर निकाला है, जिसके बाद रेस्क्यू कार्य समाप्त कर टीम जिला मुख्यालय लौट गई। वहीं पुलिस शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्डम के लिए सीएचसी कोतमा में भेज कर अन्य कार्रवाई कर रही है।

दरअसल, 15 वर्षीय अभिषेक पाटस्कर, पुत्र माधव पाटस्कर, निवासी वार्ड नंबर 6, कोतमा शनिवार शाम अपने दोस्तों के साथ लहसुई गांव के रास्ते केवई नदी पर बने रपटे को पार कर, उससे 100-150 मीटर दूर स्टॉप डैम से सटे कुंडनुमा गड्ढे में नहाने गया था।

नहाने के दौरान अभिषेक अनजाने में गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ गए अन्य दोस्त गहरे पानी में नहीं उतरे थे; वे अभिषेक को डूबता देख डरकर मौके से भाग निकले और घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने कोतमा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस तुरंत स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की।

हालांकि, अंधेरा और पानी की अत्यधिक गहराई के कारण स्थानीय स्तर पर सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय अनूपपुर को सूचित किया गया।

सूचना पर जिला अनूपपुर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट किया गया। प्लाटून कमांडर टीम प्रभारी राम नरेश भवेदी के नेतृत्व में 1 एसडीईआरएफ की टीम जरूरी आपदा उपकरणों के साथ 60 किलोमीटर दूर घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

रेस्क्यू टीम में प्लाटून कमांडर राम नरेश भवेदी, अनुज कुमार, मुन्ना लाल रविदास, बालेन्द्र कुमार, बृजभान सिंह तथा शिवप्रताप सिंह शामिल रहे।

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, लहसुई रपटे के पास केवई नदी का यह हिस्सा काफी गहरा और खतरनाक है। नदी के इस क्षेत्र में प्राकृतिक खोह (गुफा जैसी संरचनाएं) बनी हुई हैं, जहां पानी का तेज बहाव और गहराई अक्सर हादसों का कारण बनती है।

पूर्व में भी इस स्थान पर कई लोग डूब चुके हैं। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन आरंभ किया, रात 12:30 बजे तक पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी के विभिन्न हिस्सों में टॉर्च व सर्च लाइट के सहारे खोजबीन अभियान चलाया, लेकिन रात में सफलता नहीं मिली।

इसके बाद रविवार सुबह करीब 6.10 बजे परिजनों को शव किनारे के पास पानी में तैरता मिला। परिजनों ने शव को पानी से बाहर निकाला।

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशानुसार पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार, कल शाम को बजे अभिषेक अपने दो साथियों के साथ नदी के पास घूमने गया था।

वहां तीनों ने स्नान करने का मन बनाया, जिसमें अभिषेक को तैरना नहीं आता था जबकि अन्य दोनों दोस्तों को तैरना आता था। इसी असमर्थता के चलते वह गहरे पानी की चपेट में आ गया और यह हृदयविदारक घटना घटित हो गई।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान