पुलिसकर्मी से मारपीट करने के मामले में छह गिरफ्तार, निकाला जुलूस

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कोतवाली थाना पुलिस टीम ने गणेश उत्सव के दौरान किला गेट पर ड्यूटी कर रहे प्रधान आरक्षक के साथ मारपीट कर उसकी जेब से नकदी और दस्तावेजों से भरा पर्स छीनने के मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपितों ने प्रधान आरक्षक के साथ गाली-गलौज कर शासकीय कार्य में बाधा डाली और मारपीट के दौरान उसकी वर्दी भी फाड़ दी।

पुलिस ने सबक सिखाने के उद्देष्य में रविवार को शहर में जुलूस निकाला साथ ही आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में एक नाबालिग भी शामिल है, जिसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी मंजू मखेनिया के अनुसार 19 सितंबर की रात प्रधान आरक्षक नंदकिशोर मीणा किला गेट स्थित मिश्रित आबादी झांकी पर शाम 6 बजे से रात 1 बजे तक फिक्स प्वाइंट ड्यूटी पर तैनात थे।

 मेधावी विद्यार्थियों को आज मिलेगी स्कूटी की सौगात, मुख्यमंत्री करेंगे वितरण ये खबर भी पढ़े :  मेधावी विद्यार्थियों को आज मिलेगी स्कूटी की सौगात, मुख्यमंत्री करेंगे वितरण

इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ युवक दो बाइक पर तेज गति से चिल्लाते-हुड़दंग करते हुए किला गेट की ओर आ रहे हैं। नंदकिशोर ने उन्हें रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया।

कुछ देर बाद युवक दोबारा मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मी से विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपितों ने उनकी वर्दी खींचकर फाड़ दी और उन्हें किला गेट से घूम घाटी की ओर खींचकर ले जाने का प्रयास किया।

इसी दौरान जेब में रखे 5 हजार रुपए तथा पेंट की जेब में रखा पर्स छीन लिया। पर्स में 1 हजार रुपए के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, पुलिस आईडी सहित अन्य दस्तावेज थे।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने पीछा किया, जहां भारतसिंह तंवर और अनारसिंह तंवर को बाइक से पकड़ लिया गया। इसके बाद ग्राम झंझाड़पुर के पास दुर्गम क्षेत्र में घेराबंदी कर चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने मामले में भारतसिंह, अनारसिंह, ललित, कालू, राकेश और धर्मेंद्र तंवर को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के अनुसार भारतसिंह, धर्मेंद्र और राकेश के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान