मिनी ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 2 की मौत, 17 घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में महू-नीमच राजमार्ग पर लखमाखेड़ी फंटे के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आए मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक महिला और छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रात करीब 2.30 बजे का बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 20 मजदूर और उनके बच्चे सवार थे। सभी रतलाम जिले के रावटी क्षेत्र के रहने वाले हैं और रेलवे ठेकेदार के यहां मजदूरी करते हैं।

असम: जिले में ट्रक और ईको वाहन की टक्कर में पांच युवकों की मौत ये खबर भी पढ़े : असम: जिले में ट्रक और ईको वाहन की टक्कर में पांच युवकों की मौत

मजदूरी के सिलसिले में मंदसौर आए थे और रात में मंदसौर से उज्जैन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लखमाखेड़ी फंटे के पास पीछे से आए मिनी ट्रक ने ट्रॉली को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग घायल हो गए। हादसे में 45 वर्षीय बसंती पत्नी घेरु, निवासी किलसिया, रावटी और 6 वर्षीय प्रियंका पुत्री नेमचंद, निवासी मोटूका की मौत हुई है। दोनों को मौके से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मंदसौर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मिनी ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मारी थी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान