तेज रफ्तार ट्राले ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मौत, कई घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नाहन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में शनिवार को एक बेकाबू ट्राले ने भारी तांडव मचाया। त्रिलोकपुर की ओर से आए एचआर 58बी-0167 नंबर के ट्राले ने पहले रुचिरा के पास तीन लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया।

इसके बाद कालाअंब सब्जी मंडी के पास एक मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया, जिससे उस पर सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान ट्राले ने कई गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार ट्राला इतनी तेज रफ्तार में था कि रास्ते में जो भी आया, उसे चपेट में लेता हुआ आगे बढ़ता गया। इसके बाद चालक ने हिमाचल के प्रवेश द्वार पर लगे बैरियर और बैरिकेड्स तोड़ दिए और हरियाणा की सीमा में प्रवेश कर गया।

हरियाणा में प्रवेश करते ही ट्राले ने एक ढाबे को भी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि ढाबे में बैठे लोग इसकी चपेट में आने से बच गए। इसके बाद असगरपुर में भी कई वाहनों को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आ।रही है। इस घटना के बाद हरियाणा पुलिस ने ट्राला चालक को पकड़ लिया है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हिमाचल पुलिस हरियाणा पुलिस के संपर्क में है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

हादसे में मृतक और घायलों की पहचान तथा उनकी स्थिति को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

 गहरी खाई में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, पांच युवक घायल ये खबर भी पढ़े :  गहरी खाई में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, पांच युवक घायल

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान