भागलपुर में गंगा ड्रेजिंग की तैयारी, डॉल्फिन पर मंडराया खतरा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भागलपुर। इस वर्ष बाढ़ की विभीषिका झेलने के बाद भागलपुर के ध्वस्त तटबंधों के सामने गंगा नदी में जमा बालू और गाद (सिल्ट) को हटाने के लिए ड्रेजिंग की तैयारी शुरू हो गई है।

दावा है कि नदी की तलहटी साफ होने से जलप्रवाह बेहतर होगा और बाढ़-कटाव से राहत मिलेगी लेकिन, गंगा जैसी जीवंत नदी में बड़े पैमाने पर ड्रेजिंग केवल एक तकनीकी कवायद नहीं है।

पर्यावरणविदों और वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस कदम से राष्ट्रीय जलीय जीव गांगेय डॉल्फिन और अन्य जलीय प्रजातियों के पारिस्थितिकी तंत्र पर गंभीर संकट मंडरा सकता है।

उल्लेखनीय है कि भागलपुर का सुल्तानगंज से कहलगांव तक का क्षेत्र 'विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन अभयारण्य' के रूप में संरक्षित है। ड्रेजिंग के कारण नदी के शांत पर्यावरण में भारी मशीनों का शोर गूंजेगा।

तेजस्वी का हमला, बोले- बिहार में कानून-व्यवस्था खत्म ये खबर भी पढ़े : तेजस्वी का हमला, बोले- बिहार में कानून-व्यवस्था खत्म

चूंकि डॉल्फिन देख नहीं सकतीं और दिशा व शिकार के लिए पूरी तरह 'इकोलोकेशन' (ध्वनि तरंगों) पर निर्भर करती हैं, इसलिए मशीनों की तेज आवाज उन्हें भ्रमित और तनावग्रस्त कर देगी।

इसके अलावा, तलहटी से गाद निकालने के कारण पानी अत्यधिक मटमैला हो जाएगा, जिससे पानी में ऑक्सीजन का स्तर घटेगा और डॉल्फिन समेत कई मछलियों का दम घुटने लगेगा।

नदी की तलहटी में जमा गाद और बालू कई जलीय जीवों और छोटी मछलियों का प्राकृतिक आवास होते हैं, जो डॉल्फिन का मुख्य भोजन हैं। ड्रेजिंग से यह पूरा खाद्य जाल नष्ट हो सकता है।

जानकारों का कहना है कि पूर्व में कहलगांव-पीरपैंती के रानी दियारा में हुए ड्रेजिंग प्रयोग के बाद नदी की धारा बदलने से भारी कटाव हुआ था और ग्रामीणों के विरोध के बाद काम रोकना पड़ा था।

नदी अपनी प्रकृति के अनुसार खाली जगह को फिर से भरने की कोशिश करती है, जिससे यह समस्या का स्थायी समाधान नहीं है।

पर्यावरणविद् दीपक कुमार का सवाल है कि क्या इस ड्रेजिंग को शुरू करने से पहले डॉल्फिन के संरक्षण और नदी की बदलती धारा पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों का पर्याप्त वैज्ञानिक आकलन किया गया है?

ड्रेजिंग से तात्कालिक रूप से किसी एक इलाके को बाढ़ से राहत मिल सकती है, लेकिन उचित प्रबंधन के बिना यह दूसरे तटों पर कटाव का नया खतरा पैदा कर सकती है।

पर्यावरणविदों की मांग है कि इस कार्य को केवल गाद हटाने तक सीमित न रखकर, डॉल्फिन के अनुकूल एक व्यापक और ईमानदार नदी प्रबंधन योजना के तहत ही आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख बना हुआ है। कीमत में बदलाव...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से पर्यटन क्षेत्र को 52.67 अरब रुपये का नुकसान

काठमांडू। नेपाल में बाढ़ और उसके बाद हुए भूस्खलन से देश के पर्यटन क्षेत्र को 52 अरब 67 करोड़ 45...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से पर्यटन क्षेत्र को 52.67 अरब रुपये का नुकसान

हिसार के होटलों में पुलिस की रेड, 22 लड़कियां और 19 लड़के मिले

हिसार। मॉडल टाउन स्थित शीशमहल वाली गली में होटल राज और होटल 999 में पुलिस ने रेड कर देह व्यापार...
हरियाणा 
हिसार के होटलों में पुलिस की रेड, 22 लड़कियां और 19 लड़के मिले

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास के लिए अन्य जातियों को बना दिया अनुसूचित

सोनभद्र। सरकार गरीबों और पात्रों को जहाँ प्रधानमंत्री आवास देकर पक्का छत उपलब्ध करा रही है, वहीं इस अति महत्वाकांक्षी...
उत्तर प्रदेश 
पीएम आवास के लिए अन्य जातियों को बना दिया अनुसूचित

सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

अयोध्या। पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी का दौरा किया और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उत्तर प्रदेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

सुल्तानपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई