सामाजिक न्याय के महान क्रांतिकारी योद्धा थे डॉ कपिल देव राय: धरतीपुत्र मोहित यादव
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के रचियाही पुराना टोला में समाजवादी नेता डॉ कपिलदेव राय के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धरतीपुत्र मोहित यादव ने की। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के पार्टी के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता व सभी राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ कपिलदेव राय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आत्मा शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए डॉ उर्मिला ठाकुर ने कहा कि डॉ कपिलदेव राय गरीबों के न्याय के लिए ताउम्र संघर्ष करते रहे।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजवंशी महतो ने कहा कि स्वर्गीय कपिलदेव राय जननायक कर्पूरी ठाकुर के अनुयाई थे। कर्पूरी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने में स्वर्गीय कपिलदेव राय का अग्रणीय भूमिका रही। स्थानीय विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने कहा कि स्वर्गीय कपिलदेव राय उच्च विचार के राजनेता थे। पूर्व विधान पार्षद रुदल राय ने कहा कि बेगूसराय जिला में दलित, पिछड़ों के आवाज थे। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष इंदिरा कुमारी ने कहा कि श्री राय जाति व धर्म से ऊपर उठकर सामाजिक सेवक के रूप में समाज में काम किया। पूर्व विधान पार्षद राम बदन राय ने कहा कि स्वर्गीय कपिलदेव राय के वजह से आज हम नेता बने।
सभा को संबोधन करने वाले में श्याम प्रसाद दास, पंकज सिंह बेगूसराय महानगर अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड, जिला परिषद सदस्य विनय कुमार सिंह, जदयू नेता देव कुमार महतो, अरुण यादव, हरे राम महतो, कांग्रेस नेता राम नारायण सिंह, सीपीआई नेता राम प्रकाश महतो, रामबिनोद यादव, वीणा गुप्ता, चंद्रचूड़ राय, रविंद्र राय, सहजानंद यादव, हरिनंदन कुमार, संतोष यादव, चंद्रभूषण यादव, महावीर यादव, सनाउल्लाह खान, बबलू यादव, टोनी चंद्रवंशी, अनिल रजक, रामबली यादव, सुनील यादव, विष्णुदेव सहनी, रामाश्रय सहनी, प्रभात कुशवाहा, राजेश राय, नवल सिंह सहित इत्यादि सैकड़ों की संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभा के अंत में जनप्रतिनिधि सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर आत्मा शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में आठ वर्षों का अनुभव रखने वाले नंद किशोर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बेगूसराय–पटना ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। बिहार में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों की तथ्यपरक कवरेज कर रहे हैं।
