सुपौल: हॉस्टल में आठ वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत से फैली सनसनी

पुलिस और एफएसएल टीम ने शुरू की जांच

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सुपौल। जिले के गौरवगढ़ स्थित एक निजी विद्यालय के छात्रावास में सोमवार को आठ वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान मरौना थाना क्षेत्र के परिकोच निवासी शिव शंकर यादव के आठ वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। प्रियांशु शानवी पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था और विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को प्रियांशु विद्यालय के हॉस्टल की छत पर संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी मिलते ही विद्यालय कर्मियों ने उसे नीचे उतारा।

बताया गया कि उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। इसके बाद विद्यालय कर्मी उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सुपौल के एक निजी अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रियांशु के परिजन अस्पताल पहुंचे। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मृतक के परिजनों ने प्रियांशु की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि बच्चे के चेहरे पर चोट के कई निशान हैं।

मृतक के पिता शिव शंकर यादव ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद सुपौल एसपी शरथ आरएस भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। एसपी ने कहा कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

 मैदा नहीं बल्कि मलाई से होगा बालूशाही तैयार ये खबर भी पढ़े :  मैदा नहीं बल्कि मलाई से होगा बालूशाही तैयार

जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

छात्र की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

उतरौला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

9 को निकाय चुनाव का पहला चरण, सभा-रैली और जुलूस पर रोक

घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर सकते प्रत्याशी जयपुर। राजस्थान में 309 नगरीय निकायों के...
राजस्थान 
9 को निकाय चुनाव का पहला चरण, सभा-रैली और जुलूस पर रोक

सत्य निकेतन हादसे का मामला हाई कोर्ट पहुंचा, 1-1 करोड़ मुआवजा की मांग

मृतक परिजनों को मुआवजा और हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में...
राष्ट्रीय 
सत्य निकेतन हादसे का मामला हाई कोर्ट पहुंचा, 1-1 करोड़ मुआवजा की मांग

सत्य निकेतन हादसा: MCD की बड़ी कार्रवाई, पांच अधिकारी सस्पेंड

नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने के मामले में दिल्ली नगर निगम (MCD) ने बड़ी कार्रवाई...
दिल्ली 
सत्य निकेतन हादसा: MCD की बड़ी कार्रवाई, पांच अधिकारी सस्पेंड

स्मार्ट मीटर और RDSS के विरोध में 20 सितंबर को ‘डिजिटल भारत बंद

राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने बिजली उपभोक्ताओं से एकजुट होने की अपील की, स्मार्ट मीटर की बिलिंग, पारदर्शिता और डेटा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट मीटर और RDSS के विरोध में 20 सितंबर को ‘डिजिटल भारत बंद

उत्तर प्रदेश

उतरौला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

स्मार्ट मीटर और RDSS के विरोध में 20 सितंबर को ‘डिजिटल भारत बंद

राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने बिजली उपभोक्ताओं से एकजुट होने की अपील की, स्मार्ट मीटर की बिलिंग, पारदर्शिता और डेटा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट मीटर और RDSS के विरोध में 20 सितंबर को ‘डिजिटल भारत बंद

खेत में गूंजी नवजात शिशु की चीख, ग्रामीण बने मासूम का सहारा

पुलिस को दी सूचना, नवजात के परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस मीरजापुर। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर के मड़िहान थाना...
उत्तर प्रदेश 
खेत में गूंजी नवजात शिशु की चीख, ग्रामीण बने मासूम का सहारा

एक्सक्लूसिव: डेंगू-मलेरिया से बचना है तो करें यह काम, जिला मलेरिया अधिकारी ने दी जरूरी सलाह 

बदायूं। बरसात के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चला रहा है। डेंगू, मलेरिया...
लाइफस्टाइल  उत्तर प्रदेश 
एक्सक्लूसिव: डेंगू-मलेरिया से बचना है तो करें यह काम, जिला मलेरिया अधिकारी ने दी जरूरी सलाह