पीएम आवास के लिए अन्य जातियों को बना दिया अनुसूचित

मामला ढुटेर गांव का, खण्ड विकास अधिकारी से की जाॅच की मांग

Published By Sonbhadra
On
Sonbhadra Picture

सोनभद्र। सरकार गरीबों और पात्रों को जहाँ प्रधानमंत्री आवास देकर पक्का छत उपलब्ध करा रही है, वहीं इस अति महत्वाकांक्षी योजना में अनुसूचित जाति के लोगों के हक पर डाका डालने का प्रयास किया जा रहा है। यह मामला घोरावल ब्लाक के ग्राम पंचायत ढुटेर का बताया जा रहा है। गाँव के विजेद्र, चन्दन, संदीप व राकेश ने आईजीआरएस पोर्टल पर खण्ड विकास अधिकारी घोरावल को प्रेषित शिकायती पत्र में बताया है कि ग्राम पंचायत ढुटेर की प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की अनुसूचित जाति की सूची में अन्य जातियों के लोगों को वरीयता क्रम में अंकित कर दिया गया है। जिससे वास्तविक अनुसूचित जाति के लाभार्थी (आवेदक) को प्रधानमंत्री आवास नहीं मिलने की आशंका से मायूस और चिंतित हैं। उन्होंने उक्त प्रकरण को गंभीरता को लेते हुए खण्ड विकास अधिकारी से इसकी त्वरित जाँच कराकर एससी की सूची में एससी के ही लोगों को शामिल कर अनुसूचित जाति के हकदारों को प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना से लाभान्वित करने की माँग किया है। ताकि दलितों, वंचितों को भी पक्का छत नसीब हो सके।

इससे पहले भी हुआ था यह खेल -
पिछली बार भी ढुटेर गाँव में एससी के लोगों के साथ इस तरह का खेल हुआ था। जिससे पात्र होते हुए भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला। जाचोपरांत जिम्मेदारों की गलती पायी गयी थी। इन पर कार्यवाई भी होना तय था। मगर कुछ वजहों से छोड़ दिया गया। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। एससी के लोग काफी सक्रिय हैं और अपने हक के लिए शासन से लेकर प्रशासन तक एक करने का मन बना चुके हैं।

क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रवाना होंगी यूपी टीम ये खबर भी पढ़े : क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रवाना होंगी यूपी टीम

कौन करता है यह खेल! जाँच की जरूरत -
अनुसूचित जाति के गरीबों के साथ इस तरह बड़ा खेल और हेरा-फेरी आखिर कौन करता है और किसकी मिलीभगत से होता है। जरूरत है इसकी गंभीरता और निष्पक्षता से जाँच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की। ताकि इस प्रकार की पुनरावृत्ति आगे न हो। इस तरह के खेल से दलित समाज के लोग अपने को उपेक्षित महसूस करने लगे हैं।

लेखक के बारे में

नवीनतम

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख बना हुआ है। कीमत में बदलाव...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से पर्यटन क्षेत्र को 52.67 अरब रुपये का नुकसान

काठमांडू। नेपाल में बाढ़ और उसके बाद हुए भूस्खलन से देश के पर्यटन क्षेत्र को 52 अरब 67 करोड़ 45...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से पर्यटन क्षेत्र को 52.67 अरब रुपये का नुकसान

हिसार के होटलों में पुलिस की रेड, 22 लड़कियां और 19 लड़के मिले

हिसार। मॉडल टाउन स्थित शीशमहल वाली गली में होटल राज और होटल 999 में पुलिस ने रेड कर देह व्यापार...
हरियाणा 
हिसार के होटलों में पुलिस की रेड, 22 लड़कियां और 19 लड़के मिले

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास के लिए अन्य जातियों को बना दिया अनुसूचित

सोनभद्र। सरकार गरीबों और पात्रों को जहाँ प्रधानमंत्री आवास देकर पक्का छत उपलब्ध करा रही है, वहीं इस अति महत्वाकांक्षी...
उत्तर प्रदेश 
पीएम आवास के लिए अन्य जातियों को बना दिया अनुसूचित

सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

अयोध्या। पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी का दौरा किया और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उत्तर प्रदेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

सुल्तानपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई