यूएन महासभा में नेपाल-भूटान की मुलाकात, बाढ़ पर जताई एकजुटता
न्यूयाॅर्क। संयुक्त राष्ट्र संघ की 81वीं महासभा में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क आए नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने भूटान के प्रधानमंत्री छिरिंग तोब्गे से सोमवार को मुलाकात की।
भूटान के प्रधानमंत्री ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए खुशी जताई। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “आज न्यूयॉर्क में श्री शिशिर खनाल से मुलाकात कर खुशी हुई।
इस कठिन समय में नेपाल के प्रति भूटान की एकजुटता फिर से व्यक्त की। नेपाल में हाल में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए शुभकामनाएं दीं।” विदेश मंत्री शिशिर खनाल रविवार शाम काठमांडू से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए थे।
न्यूयॉर्क में खनाल संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सत्र के तहत विभिन्न उच्चस्तरीय बैठकों, साइड इवेंट और मंत्रिस्तरीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह अपने समकक्षों और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह मंगलवार दोपहर संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए नेपाली प्रतिनिधिमंडल के साथ अमेरिका के लिए रवाना हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
