बांग्लादेश में सिलेंडर फटे, गारमेंट फैक्टरी में लगी आग, छह की मौत, 20 झुलसे

इन धमाकों से एक गारमेंट फैक्टरी आग की लपटों से घिर गई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका उप नगरीय क्षेत्र अशुलिया के जमगोरा इंडस्ट्रियल इलाके में रविवार शाम कवर्ड वैन में एलपीजी सिलेंडर फटने से छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 लोग घायल हो गए। धमाके इतनी तेज हुए कि एक सिलेंडर तो करीब 200 गज दूर जा गिरा, जिससे सड़क किनारे एक दुकान के अंदर मौजूद महिला की मौत हो गई। इन धमाकों से एक गारमेंट फैक्टरी आग की लपटों से घिर गई।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, धमाकों के कारण लगी आग ने शाम करीब 6:45 बजे जमगोरा में मौजूद पांच -छह गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। अशुलिया पुलिस ने रविवार देररात बताया कि आग बुझाने के बाद आसपास खोजबीन की गई। इस दौरान रात करीब सवा 11 बजे कवर्ड वैन के अंदर पांच लोगों के शव मिले। उनकी पहचान तुरंत नहीं हो सकी। एक मृतक की 55 वर्षीय जैनब के रूप में हुई। वह गाजीपुर के काशिमपुर निवासी मोहम्मद अली की पत्नी थीं। जैनब अपनी बेटी संजीदा अख्तर से मिलने आई थीं। संजीदा घटनास्थल से करीब 200 गज दूर एक टेलर की दुकान में काम करती हैं।

लाल सागर तनाव के बीच मस्कट में अमेरिका-हूती की गुप्त बैठक ये खबर भी पढ़े : लाल सागर तनाव के बीच मस्कट में अमेरिका-हूती की गुप्त बैठक

वह दुकान के अंदर खड़ी थीं, तभी एक सिलेंडर टिन की छत फाड़कर उनके सिर पर लगा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, यह घटना जमगोरा में प्रिटी ग्रुप से जुड़े एक इंडस्ट्रियल इलाके में हुई। डीईपीजेड फायर सर्विस के वेयर हाउस इंस्पेक्टर सोमेन बरुआ ने बताया कि आग तब लगी जब फैक्टरी में इस्तेमाल के लिए लाए गए सिलेंडर एक कवर्ड वैन से उतारे जा रहे थे।

अशुलिया महिला और बाल अस्पताल प्रबंध हारून-उर-रशीद ने बताया कि 26 लोगों को अस्पताल लाया गया। उन्होंने कहा कि इनमें से ज्यादातर लोग फैक्टरी के आसपास के सब्ज़ी विक्रेता और पैदल चलने वाले थे। गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख बना हुआ है। कीमत में बदलाव...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से पर्यटन क्षेत्र को 52.67 अरब रुपये का नुकसान

काठमांडू। नेपाल में बाढ़ और उसके बाद हुए भूस्खलन से देश के पर्यटन क्षेत्र को 52 अरब 67 करोड़ 45...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से पर्यटन क्षेत्र को 52.67 अरब रुपये का नुकसान

हिसार के होटलों में पुलिस की रेड, 22 लड़कियां और 19 लड़के मिले

हिसार। मॉडल टाउन स्थित शीशमहल वाली गली में होटल राज और होटल 999 में पुलिस ने रेड कर देह व्यापार...
हरियाणा 
हिसार के होटलों में पुलिस की रेड, 22 लड़कियां और 19 लड़के मिले

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास के लिए अन्य जातियों को बना दिया अनुसूचित

सोनभद्र। सरकार गरीबों और पात्रों को जहाँ प्रधानमंत्री आवास देकर पक्का छत उपलब्ध करा रही है, वहीं इस अति महत्वाकांक्षी...
उत्तर प्रदेश 
पीएम आवास के लिए अन्य जातियों को बना दिया अनुसूचित

सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

अयोध्या। पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी का दौरा किया और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उत्तर प्रदेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

सुल्तानपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई