बंगाल में बारिश का दौर जारी, गरज-चमक के आसार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। आश्विन महीने की शुरुआत के बावजूद पश्चिम बंगाल में बारिश का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है। उत्तर अंडमान सागर के ऊपर सक्रिय मौसम तंत्र के प्रभाव से मंगलवार को दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही उमस भी बनी रहेगी।

कोलकाता में मंगलवार को दोपहर बाद गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हवा में नमी 77 से 93 प्रतिशत तक रह सकती है, जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा।

पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा और हुगली में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इन इलाकों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर अंडमान सागर के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र और मजबूत हुआ है। इसके आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट की ओर बढ़ने की संभावना है।

हालांकि, इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में बुधवार और गुरुवार को बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग इस सिस्टम की लगातार निगरानी कर रहा है।

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में मंगलवार और बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गुरुवार से उत्तर बंगाल के ऊपरी जिलों में फिर से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने गरज-चमक और वज्रपात के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर नहीं रहने तथा सुरक्षित पक्के भवनों में शरण लेने की सलाह दी है।

तारातला गोदाम हादसे में नगर निगम इंजीनियर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : तारातला गोदाम हादसे में नगर निगम इंजीनियर गिरफ्तार

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से पर्यटन क्षेत्र को 52.67 अरब रुपये का नुकसान

काठमांडू। नेपाल में बाढ़ और उसके बाद हुए भूस्खलन से देश के पर्यटन क्षेत्र को 52 अरब 67 करोड़ 45...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से पर्यटन क्षेत्र को 52.67 अरब रुपये का नुकसान

हिसार के होटलों में पुलिस की रेड, 22 लड़कियां और 19 लड़के मिले

हिसार। मॉडल टाउन स्थित शीशमहल वाली गली में होटल राज और होटल 999 में पुलिस ने रेड कर देह व्यापार...
हरियाणा 
हिसार के होटलों में पुलिस की रेड, 22 लड़कियां और 19 लड़के मिले

राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू, जैसलमेर में पारा 40.5 डिग्री

जयपुर। राजस्थान से मानसून की विदाई का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया। बीकानेर संभाग के सभी जिलों के...
राजस्थान 
राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू, जैसलमेर में पारा 40.5 डिग्री

भागलपुर में गंगा ड्रेजिंग की तैयारी, डॉल्फिन पर मंडराया खतरा

भागलपुर। इस वर्ष बाढ़ की विभीषिका झेलने के बाद भागलपुर के ध्वस्त तटबंधों के सामने गंगा नदी में जमा बालू...
बिहार 
भागलपुर में गंगा ड्रेजिंग की तैयारी, डॉल्फिन पर मंडराया खतरा

पीएम आवास के लिए अन्य जातियों को बना दिया अनुसूचित

सोनभद्र। सरकार गरीबों और पात्रों को जहाँ प्रधानमंत्री आवास देकर पक्का छत उपलब्ध करा रही है, वहीं इस अति महत्वाकांक्षी...
उत्तर प्रदेश 

सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

अयोध्या। पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी का दौरा किया और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उत्तर प्रदेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

सुल्तानपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई