मानसून विदाई से पहले बदलेगा मौसम, फिर तेज बारिश के आसार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने वाला है। 23 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और 24-25 सितंबर को सिस्टम की सक्रियता ज्यादा रहने की संभावना है।

इन दो दिनों में करीब 17 जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के साथ भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में भी इसका असर रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक औसतन 33.7 इंच बारिश हो चुकी है। सामान्य बारिश के मुकाबले अभी करीब 2.6 इंच पानी कम है।

मध्य प्रदेश के इंदौर में आज राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, युवाओं से करेंगे संवाद ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश के इंदौर में आज राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, युवाओं से करेंगे संवाद

ऐसे में अगले कुछ दिनों में होने वाली तेज बारिश से बारिश का आंकड़ा और सुधरने की उम्मीद है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई सितंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होने के बीच यह प्रदेश में बारिश का एक और सक्रिय दौर माना जा रहा है।

बारिश की इस गतिविधि के पीछे निम्न दबाव क्षेत्र से बनी मौसमी परिस्थितियां हैं। 23 सितंबर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू होगी, जबकि 24 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश के साथ पश्चिमी हिस्से में भी भारी बारिश की चेतावनी है।

जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में इसका असर ज्यादा रहने की संभावना है। भोपाल और नर्मदापुरम संभाग भी बारिश से प्रभावित रहेंगे।

इससे पहले रविवार रात भोपाल के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। सोमवार को भी राजधानी में दिनभर मौसम बदला रहा और शाम के समय बादल छाए रहे। रात में कोलार क्षेत्र में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई।

नर्मदापुरम में तेज हवा के बाद करीब पौन घंटे तक बारिश हुई। फेफरताल में 33 केवी बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।

बिजली गुल होने के कारण शहर का करीब 40 फीसदी हिस्सा अंधेरे में रहा। रसूलिया, आशुतोष नगर और हरदा रोड स्थित महाराणा प्रताप मार्केट में लगे गणेश पंडालों को भी नुकसान पहुंचा।

आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 856.8 मिमी यानी 33.7 इंच बारिश हुई है। इस अवधि की सामान्य बारिश 922.6 मिमी यानी 36.3 इंच है।

इस तरह प्रदेश में अब तक करीब 2.6 इंच कम बारिश हुई है और कुल बारिश सामान्य से 6 प्रतिशत कम है। पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की कमी करीब 2 प्रतिशत है, जबकि पश्चिमी हिस्से में सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

पिछले एक सप्ताह में पूर्वी हिस्से की स्थिति में सुधार हुआ है और सोमवार को कमी करीब 2 प्रतिशत रह गई।

बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, दमोह, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, मंडला, रीवा, सागर और सिवनी में सामान्य से 5 प्रतिशत से 23 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है।

वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश के आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में सामान्य से 7 प्रतिशत से 49 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।

प्रदेश के 23 जिलों में अब तक औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इनमें अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी शामिल हैं।

मानसून की विदाई से पहले बन रहे नए सिस्टम के कारण आने वाले दिनों में बारिश का आंकड़ा और बढ़ सकता है। मौजूदा पूर्वानुमान में 25 सितंबर के बाद भी पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहने के संकेत हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

यूएन महासभा में नेपाल-भूटान की मुलाकात, बाढ़ पर जताई एकजुटता

न्यूयाॅर्क। संयुक्त राष्ट्र संघ की 81वीं महासभा में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क आए नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल...
अंतर्राष्ट्रीय 
यूएन महासभा में नेपाल-भूटान की मुलाकात, बाढ़ पर जताई एकजुटता

बंगाल में बारिश का दौर जारी, गरज-चमक के आसार

कोलकाता। आश्विन महीने की शुरुआत के बावजूद पश्चिम बंगाल में बारिश का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है। उत्तर...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में बारिश का दौर जारी, गरज-चमक के आसार

मुकेश अंबानी से मिले शुभेंदु अधिकारी, निवेश पर हुई चर्चा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर बंगाल में औद्योगिक निवेश और रोजगार पर...
पश्चिम बंगाल 
मुकेश अंबानी से मिले शुभेंदु अधिकारी, निवेश पर हुई चर्चा

हूतियों के खिलाफ सऊदी अरब को ब्रिटेन देगा हवाई ईंधन सहायता

न्यूयॉर्क। अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने दावा किया है कि 23 सितंबर से ईरान की सभी एयरलाइंस बंद कर...
अंतर्राष्ट्रीय 
हूतियों के खिलाफ सऊदी अरब को ब्रिटेन देगा हवाई ईंधन सहायता

नेपाल में भोटेकोशी बाढ़ पीड़ितों के लिए अस्थायी घरों की तैयारी

काठमांडू। नेपाल सरकार ने रसुवा के भोटेकोशी बाढ़ प्रभावित नागरिकों के लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था को प्राथमिकता के साथ...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में भोटेकोशी बाढ़ पीड़ितों के लिए अस्थायी घरों की तैयारी

उत्तर प्रदेश

सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

अयोध्या। पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी का दौरा किया और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उत्तर प्रदेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

सुल्तानपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई।...
उत्तर प्रदेश 
एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई