मध्य प्रदेश के इंदौर में आज राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, युवाओं से करेंगे संवाद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

इंदौर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर का दौरा करेंगे। वे अपने 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के तहत इंदौर में युवाओं से बातचीत करेंगे।मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के अनुसार, राहुल गांधी का कार्यक्रम शाम 5 बजे इंदौर के राजीव गांधी सक्रिल के पास भारत जोड़ो मैदान में होगा। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "जब व्यवस्था से उम्मीद टूटने लगे, तब बदलाव की आवाज उठती है। आज इंदौर से देश के छात्र अपनी आवाज बुलंद करेंगे। उम्मीद की नई शुरुआत होगी, बदलाव की नई गूंज होगी। मिलकर हालात बदलेंगे।

बता दें कि इंदौर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कांग्रेस को कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस इकाई ने क्षेत्रीय पार्क के सामने लगभग 12,000 वर्ग मीटर जमीन 17 से 19 सितंबर तक के लिए अस्थायी पट्टे पर ली है।

‘रिलीजन’ नहीं, धर्म व्यक्ति को मुक्ति का मार्ग दिखाता है: मोहन भागवत ये खबर भी पढ़े : ‘रिलीजन’ नहीं, धर्म व्यक्ति को मुक्ति का मार्ग दिखाता है: मोहन भागवत

उधर, शनिवार को राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम का मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सीधा प्रसारण किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को 'एक्स' पर जानकारी दी कि छिंदवाड़ा के युवाओं के लिए शहर के राजीव गांधी प्राइवेट बस स्टैंड पर शनिवार शाम 5 बजे से बड़ी एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में जुड़ने की भी अपील की।

इस सप्ताह की शुरुआत में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "मैं 19 सितंबर को छात्रों से मिलने, आपकी बात सुनने और आपसे बात करने के लिए इंदौर आ रहा हूं।। अगर आप या आपके अपने शिक्षा व्यवस्था के सताए हुए हैं और चाहते हैं कि ये हालात बदलें, तो आप जानते हैं - 'छात्रों की गूंज' आपकी सामूहिक आवाज है, बदलाव की शुरुआत करने का एक मौका है।"शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ राहुल गांधी अब तक कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं। उन्होंने पुणे में 22 अगस्त को छात्राओं के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया था।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान